राजधानी दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने एक महिला को सड़क पर टक्कर मार दी. गनीमत रही कि इस घटना में महिला को गंभीर चोटें नहीं आई हैं. यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.

कार ने मारी महिला के टक्कर
राजधानी दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा होते-होते टल गया है. दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक महिला सड़क हादसे का शिकार होते हुए बिल्कुल साफ बची है. जानकारी के मुताबिक महिला अपने घर से बाहर निकल रही थी और जब वह सड़क की तरफ बढ़ी. इसी दौरान एक तेज रफ्तार मारुति कार ने उसे टक्कर मार दी. इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया.
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना ललिता पार्क में हुई है. यह घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. अब इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि महिला अपने घर से बाहर निकलकर सड़क की तरफ बढ़ रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही एक मारुति ब्रेजा कार ने उसे टक्कर मार दी.
मदद के लिए दौड़े लोग
टक्कर लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. कार की टक्कर से महिला सड़क पर गिर गई. जिसके बाद आसपास मौजूद लोग उसकी मदद के लिए तुरंत ही दौड़ पड़े. सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कार काफी तेज स्पीड में थी. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत ही महिला को संभाला. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे में महिला को गंभीर चोटें नहीं आई हैं. हादसे में महिला को मामूली चोटें आई हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर है. बताया जा रहा है कि हादसा इतनी जल्दी और अचानक हुआ था कि वहां मौजूद लोगों को कुछ समय के लिए कुछ समझ ही नहीं आया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. टीम ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढे़ं- उरी में फटा हैंड ग्रेनेड! सेना के 2 जवान हुए शहीद; LoC के पास मचा हड़कंप
