उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में डेढ़ महीने में 12 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं. राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार लगातार भक्तों की सुविधा को लेकर काम कर रही है. सीएम धामी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दे रखे हैं.

केदारनाथ धाम में भक्तों की भारी भीड़
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जारी है. राज्य के प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है. राज्य में खराब मौसम के बाद भी केदारनाथ धाम में भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है. आपको बता दें कि सिर्फ डेढ़ महीने में 12 लाख से ज्यादा भक्त केदारनाथ धाम में दर्शन कर चुके हैं. वहीं अगर हर रोज की बात की जाए तो रोजाना 15 हजार से ज्यादा भक्त दर्शन कर रहे हैं.
राज्य सरकार दे रही सुविधा
आपको बता दें कि उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार लगातार श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए और उनकी यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए काम कर रही है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को साफ निर्देश दे रखे हैं कि चार धाम यात्रा पर आने वाले किसी भी श्रद्धालु को समस्या का सामना न करना पड़े और उनकी यात्रा आराम से हो पाए.
सीएम धामी के सख्त आदेश
सीएम धामी ने भक्तों की सुविधा के कई इंतजाम किए हैं. धामी सरकार राज्य में लगातार लोगों की यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए काम कर रही है. आपको बता दें कि खराब मौसम होने के बावजूद भी श्रद्धालुओं के कदम रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. भक्त ठंड और खराब मौसम में लंबी कतारों में लगकर बाबा के दर्शन कर रहे हैं. वहीं सरकार भी उनकी सुविधा के लिए लगातार काम कर रही है.
रोजगार के नए मौके
केदारनाथ में भारी भीड़ ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी काफी मजबूत किया है. यहां के स्थानीय लोगों को यात्रा से रोजगार के नए मौके मिले हैं. इस बार बेहद खराब मौसम होने के कारण भी भक्त पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. मंदिर के बाहर लगने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ पूरे क्षेत्र को एक नई और सकारात्मक ऊर्जा दे रही है.
यह भी पढ़ें- अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! भड़काऊ भाषण मामले में CID करेगी जांच; पुलिस ने सौंपे सबूत
