बंगाल चुनाव में हार के बाद में तृणमूल कांग्रेस पूरी तरीके से बिखर गई है. हाल ही में पार्टी के 19 सांसद बागी हो गए थे. ऐसे में एक और नाम इस लिस्ट में शामिल होते हुए दिखाई दे रहा है. टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय का नाम भी पार्टी से बगावत करने वाले लोगों की लिस्ट में शामिल होने की संभावना है.
क्या सच में शामिल होंगे बागी नेता की लिस्ट में
दरअसल, 13 जून दिन शनिवार को टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात करने के लिए उनके घर गए है. 1 घंटे तक यह मुलाकात हुई. हालांकि, इस मुलाकात में केवल भूपेंद्र यादव ही नहीं थे, बल्कि बागी सांसद शताब्दी रॉय भी शामिल थी. इस मेल मिलाप के बाद में राजनीतिक गलियारे में पूरी तरीके से हलचल मच गई. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास में बैठक हुई थी.
सबसे मुख्य नेताओं में से एक
बता दें कि सुदीप टीएमसी के सबसे पुराने और ममता के खास चेहरों में से एक में आते हैं. हालांकि, सयानी घोष जैसी नेता का टीएमसी का हाथ छोड़ देने के बाद में पार्टी में कुछ भी होने की संभावना हो सकती है. एक तरफ 19 सांसद बागी हुए, तो वहीं, एक और खास अब पार्टी का साथ छोड़ते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, ममता बनर्जी के रिश्ते इनके साथ कैसे भी हो, लेकिन अभिषेक बनर्जी के संग में इनके रिश्ते कुछ खास देखने को नहीं मिलते हैं. ऐसे में अब देखना यह हैं कि आगे सुदीप क्या करते हैं.
ये भी पढ़ें: ‘तुम खेलो, घर मैं संभाल लूंगा’… टीम इंडिया U-19 के स्टार अर्जुन राजपूत की कहानी सुन भावुक हुए लोग
