पूरे भारत में अभी के समय मौसम का अलग मिजाज देखने को मिल रहा है. कभी बारिश तो कभी तेज धूप देखने को मिल रही है. ऐसे में दिल्ली को लोगों को काफी राहत मिलते दिखाई दे रही है. बता दें मौसम विभाग ने दिल्ली में 15 जून दिन सोमवार को बारिश और आंधी तूफान का रेड अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली में अभी के समय मौसम दिन में कुछ और रात के समय में कुछ और देखने को मिल रहा है. दिन में जहां एक तरफ धूप तो वहीं, शाम के समय में बारिश और तेज हवाएं देखने को मिल रही है. काफी दिनों से मौसम का हाल यहीं देखने को मिल रहा है. ऐसे में आज यानी 15 तारीख को मौसम विभाग ने धूल भरी आंधी चलने की आंशका जताई है. हवाएं काफी तेज रफ्तार से चलेगी. 92 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने वाली है.

ऐसे में जो लोग बाइक से सफर कर रहे है, उन्हें सावधानी बरतने की जरूरत है. वहीं, जो लोग घर में हैं, उन्हें ऐसे मौसम में घर में रहने की सलाह दी गई है. किसी भी पेड़, खम्बे या ऊपर से टूटकर गिरने वाली चीजों के पास न खड़े हो. आंधी तूफान के समय ऐसी घटनाएं काफी ज्यादा देखने को मिलती है. इसी कारण से लोगों की सलाह हैं कि वह धूल भरी आंधी में किसी भी तरीके का जोखिम न लें.
ये भी पढ़ें: Bihar Coaching Controversy: ‘फैसल खान ने करवाई हत्या’… बाहर आते ही खान सर पर रौशन आनंद भड़के
