तमिलनाडु की सत्ता से बाहर गई DMK और कांग्रेसे बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं. अब DMK ने आईटी विंग के जरिए राहुल गांधी के ऊपर निशाना साधा है. DMK ने राहुल गांधी को Big Joke बताया है.

DMK ने राहुल गांधी पर लगाए आरोप
तमिलनाडु की सत्ता से द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) बाहर हो गई है. जिसके बाद से कांग्रेस और DMK के बीच में तल्खी बढ़ी जा रही है. अब इसी बीच DMK ने अपने पूर्व सहयोगी राहुल गांधी के ऊपर तीखा निशाना साधा है. DMK ने आईटी विंग और अपने मुखपत्र मुरासोली के जरिए राहुल गांधी को Big Joke बताया है और उनके ऊपर विपक्ष को कमजोर करने के आरोप भी लगाए हैं.
कांग्रेस में नया साथी देख पाला बदला
DMK की आईटी विंग ने चुनाव के बाद कांग्रेस से गठबंधन के टूटने का जिक्र करते हुए पोस्ट किया. DMK के मुताबिक जब कांग्रेस अपने राजनीतिक अस्तित्व के लिए लड़ रही थी तो हमने उन्हें कंधों पर उठाया और उन्होंने नया साथी देखते ही पाला बदल लिया. इस पोस्ट के अंत में राहुल गांधी को Big Joke कहा गया. सोमवार को DMK के मुखपत्र मुरासोली में प्रकाशित हुए एक संपादकीय में इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद राहुल गांधी के बयान को लेकर आपत्ति जताई गई है.
5 सीटों पर मिली थी जीत
संपादकीय में आरोप लगाया गया कि विपक्षी पार्टियों के बीच विभाजन में खुद कांग्रेस नेता की भूमिका थी. DMK ने कहा कि राहुल गांधी वैसे तो लोगों को एकता का पाठ पढ़ाते हैं, लेकिन राज्यों में इस एकता को खुद ही कमजोर करते हैं. आपको बता दें कि तमिलनाडु में कांग्रेस ने DMK के साथ में गठबंधन करके चुनाव लड़ा था और इस दौरान 5 सीटें जीती थीं.
TVK में शामिल हुई कांग्रेस
चुनाव के बाद कांग्रेस ने DMK का साथ छोड़ दिया और थलापति विजय की पार्टी TVK में शामिल हो गई. जिसके बाद कांग्रेस के इस फैसले को लेकर DMK ने काफी नाराजगी जाहिर की थी. इसी दौरान से दोनों पार्टियों के बीच दूरियां बननी शुरू हो गई हैं. अब DMK ने राहुल गांधी को Big Joke कहा है. एक पोस्ट करते हुए राहु गांधी पर आरोप लगाए गए हैं और उन्हें Big Joke कहा गया है.
यह भी पढ़ें- राम मंदिर दान चोरी मामले में लिखित शिकायत! आरोपियों के पॉलीग्राफ टेस्ट की उठी मांग; नाम लेकर लगाए आरोप
