भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर को लेकर लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं. अब आज भरत की तेरहवीं कार्यक्रम में उसकी मां ने कई बड़ी बातें बताई हैं. उन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर के ऊपर लाठियों से पीटने का आरोप भी लगाया है.

भरत की मां ने की मीडिया से बातचीत
बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले में लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. आज भरत भूषण तिवारी की तेरहवीं का कार्यक्रम हो रहा है. इस दौरान भरत तिवारी की मां आशा देवी ने मीडिया से बातचीत की है. इस दौरान आशा देवी ने कहा कि मेरे बेटे को मारने वाले लोगों को फांसी की सजा होनी चाहिए. इस दौरान उन्होंने कई बातें कही हैं.
लाठियों से पीटने का आरोप
भरत तिवारी की मां ने 1400 करोड़ रुपए के कथित भ्रष्टाचार के बारे में भी बात की है. इस दौरान उन्होंने एक पुलिस इंस्पेक्टर के ऊपर लाठियों से पीटने का आरोप भी लगाया है. आपको बता दें कि इस मामले में लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. इस मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
गोली मारने की धमकी
आपको बता दें कि मीडिया से बातचीत के दौरान भरत तिवारी की मां ने कई बड़ी बातें बताई हैं. उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर मालाकार ने उन्हें गोली मारने की धमकी भी दी थी. उन्होंने बताया कि सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि उन्हें लाठियों से पीटा भी गया था, जिसके निशान भी अभी सिर पर बने हुए हैं. इस दौरान भरत तिवारी की मां आशा देवी ने मीडिया को अपने सिर पर लगे लाठियों के निशान भी दिखाए हैं.
1400 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप
भरत की मां ने बताया कि भोजपुर प्रशासन द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के सबूत भी उनके बेटे के मोबाइल में मौजूद थे. उन्होंने बताया कि जवानिया गांव के विस्थापितों के लिए 1400 करोड़ रुपए आए थे, लेकिन वे उनके विकास के लिए नहीं लगे. उन्होंने बताया कि भरत इसी लूट का खुलासा कर रहा था. इस दौरान आशा देवी ने बताया कि घटनास्थल पर बनाई जा रही स्मारक को भी प्रशासन ने रोक दिया है.
यह भी पढ़ें- लखनऊ अग्निकांड पर SIT की जांच पूरी! रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे; 20KV के बजाय 34KV बिजली का इस्तेमाल
