बिहार के समस्तीपुर जिले से लड़की के साथ छेड़खानी का एक नया मामला सामने आया है. इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है. मामले में पुलिस अधीक्षक ने भी जानकारी दी है.
बिहार में जुमई के बाद अब एक और जिले से लड़की के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है. जमुई में लड़की के साथ हुई छेड़खानी के मामले का शोर अभी थमा नहीं है. इसी बीच समस्तीपुर से भी एक मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यहां भी सड़क से जाते समय लड़की से छेड़खानी की गई.
रास्ते से जा रही थी युवती
जानकारी के मुताबिक़ घटना समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतसिंहपुर गांव की बताई जा रही है. यहां एक लड़की सड़क से जा रही थी. तभी दो-तीन स्थानीय युवकों से उसको गलत तरह से छुआ. साथ ही गाली-गलौज करते हुए उसके साथ बदतमीजी की. गांव में बांध बाइपास रोड पर युवकों ने लड़की से छेड़खानी, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया.
परिजनों को सुनाई आपबीती
जानकारी के मुताबिक़ लड़की एक लड़के के साथ बांध बाइपास रोड से जा रही थी. इस दौरान वह रास्ते में रुककर फोटो ले रही थी. आरोप है कि आसपास के कुछ युवकों के वहां पहुंचने और लड़की के साथ गाली-गलौज के साथ छेड़खानी और बैड टच का किया. लड़की अपनी इज्जत-आबरू बचाने के लिए आरोपियों के सामने गुहार लगाती रही. बाद में लड़की किसी तरह जान बचाकर अपने घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी. पुलिस को भी इस पूरे मामले की जानकारी दी गई. वहीं किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
पुलिस अधीक्षक दी जानकारी
मामले में जानकारी देते हुए समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मामले की जांच की जा रही है. आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. सदर डीएसपी 1 और थाने की टीम को घटनास्थल पर भेज दिया गया है. थाना अध्यक्ष और डीएसपी आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है.
