गृह मंत्रालय में 9 जुलाई को डेमोग्राफी चेंज और अवैध घुसपैठ से जुड़े हुए मामलों से संबंधित एक बैठक का आयोजन होने वाला है. इस बैठक में अवैध घुसपैठियों की पहचान करके उन्हें वापस भेजने पर चर्चा की जाएगी.

डेमोग्राफी चेंज मामले में बैठक
देश में जनसंख्या असंतुलन यानी डेमोग्राफी चेंज और अवैध घुसपैठ से जुड़े हुए मामलों में 9 जुलाई को गृह मंत्रालय में एक बैठक का आयोजन किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस बैठक में सभी केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों के पुलिस महानिदेशक (DGP) और गृह मंत्रालय के अधिकारी हाईब्रिड मोड में शामिल होने वाले हैं. यह बैठक काफी महत्वपूर्ण होने वाली है.
अवैध घुसपैठियों की होगी पहचान
इस बैठक का मुख्य फोकस उन इलाकों की पहचान और समीक्षा करने पर रहेगा, जहां जनसंख्या असंतुलन से जुड़े हुए मामले सामने आए हैं. इस बैठक के दौरान जनसंख्या असंतुलन के साथ ही अवैध घुसपैठियों की पहचान करके उन्हें वापस भेजने के ऊपर भी चर्चा होने वाली है. साथ ही अवैध घुसपैठियों को संरक्षण और मदद पहुंचाने वाले लोगों और नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी रोडमैप तैयार किया जाएगा.
अमित शाह से कमेटी ने की मुलाकात
आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जनसंख्या असंतुलन पर गठित की गई हाई लेवल कमेटी ने मुलाकात भी की थी. इस दौरान समिति ने बताया कि जल्द ही सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा करके जमीनी स्तर पर जानकारी को जुटाया जाएगा. इस दौरान यह भी जानकारी दी गई है कि अलग-अलग केंद्रीय मंत्रालयों से इस विषय पर सुझाव लिया जाएगा.
सभी DGP होंगे शामिल
9 जुलाई को गृह मंत्रालय में आयोजित होने वाली इस बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशक शामिल होने वाले हैं. इस बैठक के दौरान उन इलाकों की पहचान और समीक्षा की जाएगी, जहां से जनसंख्या असंतुलन से जुड़े हुए मामले सामने आए है. साथ ही अवैध घुसपैठियों की पहचान करके उन्हें वापस भेजने के ऊपर भी चर्चा होने वाली है.
यह भी पढ़ें- बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में उपचुनाव का बिगुल! निर्वाचन आयोग ने किया तारीख का ऐलान; 30 जुलाई को होगा मतदान
