अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में अब बीजेपी नेता और बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि हो सकता है चंपत राय कुछ दिनों के अंदर जेल जाएं. विनय ने कहा कि मेरी पीएम मोदी से बात हो गई है.

विनय कटियार का बड़ा दावा
अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में लगातार जांच की जा रही है. अब इस मामले में चंपत राय से लेकर अनिल मिश्रा और गोपाल राव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. जानकारी के मुताबिक इस मामले में अभी तक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इस दौरान कई बड़े खुलासे भी हुए हैं. इस मामले में अब बीजेपी नेता और बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार ने बड़ी बात कही है.
जेल जा सकते चंपत राय
विनय कटियार ने कहा कि यह साफ है कि पैसों का गबन किया गया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्होंने पीएम मोदी से बात की है. इस दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हो सकता है आने वाले दिनों में चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा जेल जाएं. आपको बता दें कि विनय कटियार के इस दावे के बाद हलचल काफी तेज हो गई है.
अयोध्या में 8 घंटे की मैराथन जांच
आपको बता दें कि राम मंदिर दान चोरी मामले में गुरुवार को SIT ने अयोध्या में लगभग 8 घंटे तक मैराथन जांच की है. बताया जा रहा है कि इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों से भी पूछताछ किए जाने की चर्चा है. बताया जा रहा है कि दोपहर 1.40 बजे से रात के 8.30 बजे तक जांच की गई है. इस दौरान IPS किरण एस की मौजूदगी में SIT की टीम मंदिर परिसर पहुंची थी और इस मामले की पड़ताल की.
पीएम मोदी से हो गई बात- विनय कटियार
अब मामले को लेकर बीजेपी नेता और बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार ने दावा किया है कि उन्होंने पीएम मोदी से बात की है. उन्होंने कहा कि हो सकता है कि आने वाले दिनों में चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा जेल भी जाएं. साथ ही उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस मसले पर पीएम नरेंद्र मोदी से बात हो गई है. सब ठीक हो जाएगा.
यह भी पढ़ें- टिन्नू पर चंपत राय ने बरसाई कृपा! रसूख से वाकिफ था पुलिस महकमा; राय ने दिया था फ्री हैंड
