राम मंदिर दान चोरी मामले में आरोपी लव कुश मिश्रा के नाना ने बड़े दावे किए हैं. उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो घर पर बुलडोजर चला दें, पूरी रजिस्ट्री है. अयोध्या प्रधिकरण ने आरोपी की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड मकान को लेकर नोटिस जारी किया है.

लवकुश के घर से 14.25 लाख की बरामदगी
अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. इस मामले में अभी तक 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. गिरफ्तार आरोपियों में से एक लवकुश मिश्रा के घर पर पुलिस ने तलाशी ली थी, जहां से कथित तौर पर 14.25 लाख नकदी बरामद हुई थी. अब इसके बाद लवकुश के नाना जगदंबा प्रसाद ने बड़े दावे करते हुए अपनी बातें कही हैं.
आरोपी के नाना ने की बातचीत
आरोपी के नाना ने कहा कि पुलिस रिकॉर्ड दे कि क्या मिला है और कहां से मिला है. कंडों में आकर ढूंढ़ना है? यहां इतना लाख मिलेगा? उन्होंने कहा कि घर के अंदर जगह है नहीं और हमें नहीं पता कि इतना कैश कहां से मिला है. उन्होंने कहा कि पुलिस परसों तलाशी लेने आई थी, इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी घर के अंदर गए और अलमारी से कुछ कागज ले गए.
‘हिम्मत है तो बुलडोजर चला दें’
उन्होंने इस दौरान कहा कि सरकारी की SIT टीम जिम्मेदार है. पुलिस ने हमें कुछ नहीं कहा और यहां सब खंगाला है. उन्होंने कहा कि लव कुश निर्दोष है, योगी ने जो टीम बिछाई है अगर उसमें लव कुश दोषी पाया जाता है, तो हम भोगेंगे. उन्होंने इस दौरान कहा कि हिम्मत हो तो हमारे घर पर बुलडोजर चला दें, पूरी रजिस्ट्री है . उन्होंने कहा कि जो गिराना है गिरा दें, हम सहमत नहीं हैं, सरकार से हम गुहार लगा चुके, मंदिर से लगा चुके, लेकिन सब बेकार है.
अयोध्या प्राधिकरण ने जारी किया नोटिस
आपको बता दें कि लव कुश की पत्नी के नाम पर बन रहे मकान को लेकर अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने नोटिस जारी किया है. प्राधिकरण के मुताबिक जांच के दौरान निर्माण के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है, जिसके कारण एक हफ्ते के अंदर जवाब मांगा गया है. प्राधिकरण का कहना है कि अगर समय से जवाब नहीं मिला तो अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और इसमें ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया भी शामिल हो सकती है.
यह भी पढ़ें- कुछ दिनों में जेल जा सकते चंपत राय! विनय कटियार का बड़ा दावा; बोले- मेरी पीएम मोदी से बात हो गई है
