राम मंदिर दान चोरी मामले में RSS के जनरल जनरल सेक्रेटरी दत्तात्रेय होसबोले के बयान के बाद VHP के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट आलोक कुमार ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ट्रस्ट को निर्देश दिया गया है.

RSS के बयान पर VHP
राम मंदिर दान चोरी मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के जनरल जनरल सेक्रेटरी दत्तात्रेय होसबोले का पहला बयान सामने आया था, जिसके बाद कई नेताओं ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है. होसबोले ने कहा था कि चोरी से भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं और दोषियों को कड़ी सजा होनी चाहिए. अब उनके विश्व हिंदू परिषद (VHP) के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट आलोक कुमार ने प्रतिक्रिया दी है.
ट्रस्ट को दिए गए निर्देश
आलोक कुमार ने कहा कि मेरा मानना है कि यह बहुत संतुलित बयान है. उन्होंने कहा कि संघ से जैसी उम्मीद की जाती है यह उसके अनुरूप है. उन्होंने कहा कि ट्रस्ट को भी यह निर्देश दिया गया है कि इस घटना के बाद एक भी रुपया भविष्य में इधर उधर न हो, जिसके लिए एक पुख्ता सिस्टम बनाया जाए. उन्होंने कहा कि कुछ लोग बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं.
चुनाव को देखकर कहा जा रहा
उन्होंने कहा कि यह सब 2027 के चुनाव को देखते हुए कहा जा रहा है. यह दावा किया जा रहा है कि सरकार आने पर सियाराम धाम बनाएंगे, लेकिन इन पार्टियों का इतिहास भगवान राम और राम मंदिर के विरोध से भरा पड़ा है. आलोक कुमार ने कांग्रेस नेता नाना पटोले के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अगर वो चोरी के लिए RSS और VHP को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, तो SIT को उन्हें बुलाना चाहिए.
बयान देने वालों के खिलाफ होनी चाहिए कार्रवाई
उन्होंने कहा कि SIT को उनका बयान दर्ज करना चाहिए और पूछना चाहिए कि उन्होंने यह किस आधार पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि ऐसा बयान देने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होना चाहिए और उसे सजा मिलनी चाहिए. आलोक कुमार ने कहा कि हिंदुत्व संगठनों को फंसाने और बदनाम करने के लिए इस स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश करने वालों की चाल को कामयाबी नहीं मिलेगी.
यह भी पढ़ें- ‘सब एक मंच पर आएंगे नजर…’, चन्नी की नाराजगी पर बोले राजा वडिंग; कहा- बैठक करना अच्छी बात
