हरियाणा के नूंह जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, यहां पर पुलिस और गौ-तस्कर के बीच में मुठभेड़ हो गई है. मामला फिरोजपुर झिरका के रावली बांध क्षेत्र का है. जहां पर कार्रवाई के दौरान में आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की थी. जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई है. मौके से एक देसी कट्टा, तीन गाय और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.
आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली
नूंह पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने जब फायरिंग शुरू की, तब पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ के दौरान में आरोपी को गोली लगी गई है. उसके दोनों पैरों में गोली लगी है. इलाज के लिए आरोपी को नूंह के शाहिद हसन खां मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. सख्त निगरानी के बीच में उसका इलाज हो रहा है. मौके से अन्य सबूतों को जुटाया जा रहा है.
पूरे नेटवर्क की खोज
इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ प्रभारी उप-निरीक्षक महेंद्र ने किया है. पुलिस को आरोपी की सूचना मिली थी, जिसके बाद विशेष अभियान चलाया गया था. पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश भी की थी, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई के दौरान में आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद में उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए भेजा गया था. आरोपी पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. उसके आपराधिक रिकार्ड को भी चेक किया जा रहा है. पुलिस पता कर रही है कि आखिर इसका जुड़ाव किसी बड़े गिरोह तस्कर से तो नहीं है. पूरे नेटवर्क की खोज की जा रही है.
ये भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले प्रशासन अलर्ट, तेज आवाज में गाने बजाने पर होगी कानूनी एक्शन
