Tesla in India: एलन मस्क की कंपनी टेस्ला, भारत में उसकी एंट्री काफी जोर शोर से हुई थी. बता दें कंपनी ने बीते साल ही इस कार को भारत में लॉच किया था. हाल ही की खबरों के अनुसार कंपनी ने इन मंहगी कारों को लॉच तो किया पर अभी भी कई कारों की बिक्री नहीं हुई. इसी कारण से कंपनी ने इसे भारत में बेचने के लिए बड़ा फैसला लिया था. टेस्ला ने अपनी कंपनी की मॉडल Y एसयूवी पर भारी छूट दें दी है. भारत में आई टेस्ला की गाड़ियों का स्टॉक खत्म न होने के कारण यह फैसला लिया गया है.
बीते साल टेस्ला ने अपनी कंपनी के इस मॉडल की 300 यूनिट भारत में इंपोर्ट कराई थी. एक तरफ इस गाड़ी के इंडिया में आने से लोगों को लगा था कि इनको बिकने में ज्यादा समय नहीं लगेगा. तो अब खबर आ रही है कि अभी भी करीब 100 गाड़ियां बिक्री नहीं हुई है. लोगों ने पहले बुकिंग तो कराई लेकिन बाद में उनको कैंसिल भी कर दिया था. स्टॉक के खत्म न होने के कारण अब कंपनी पर दबाव बनता जा रहा है. इनको जल्दी बेकने का. एक तरफ टेस्ला को अपने ब्रांड के नाम से तुरंत इन गाड़ियों के बिक्री होने का अंदाजा लगाया जा रहा था. अब वहीं, गाडियां शोरूम में ऐसे ही दिखाई दें रही है.
आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह
सबसे पहले मुंबई, दिल्ली और फिर गुरूग्राम में इसके शोरूम की खोला गया था. इसके साथ ही इस कंपनी ने ऑनलाइन बुकिंग को भी जारी किया था. अभी इन गाड़ियों की बिक्री न होने का कारण इस पर लगने वाला टैक्स है. बता दें इंपोर्टेड कारों पर 110 प्रतिशत का टैक्स लगने के कारण कीमत काफी बढ़ चुकी है.
शुरू में इसकी हालत भारत में खराब दर्ज की गई थी. लेकिन अब के समय में दुनिया में इसकी बिक्री में कमी आते दिखाई दें रही है. अब के समय में बीवाईडी दुनिया की सबसे बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार वाली कंपनी बन चुकी है.
कंपनी ने दिया डिस्काउंट
कार के डिस्काउंट के बारे में कंपनी को कोई जानकारी नहीं दी गई है. खबरों के अनुसार टेस्ला अपने वेरिएंट्स पर 2 लाख की छूट दे चुकी है. ये ऑफर केवल कुछ चुनिंदा ग्राहक और टेस्ट ड्राइव वालों लोगों को दिया जा रहा है. इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी जारी नहीं दी गई है.
क्यों लोगों के बीच फेमस टेस्ला का नाम
बता दे कि टेस्ला मॉडल Y के दो वेरिएंट है. पहला लॉन्ग और दूसरा स्टैडर्ड. लॉन्ग रेंज RWD में बैटरी 84.2kWh की दी गई है. स्टैडर्ड में 64kWh की बैटरी दी गई है. लॉन्ग रेंज वाली बैटरी 661 किमी की और स्टैडर्ड 500 किमी की ड्राइविंग रेंज देती है. लॉन्ग की बैटरी 15 मिनट में और स्टैडर्ड की 15 मिनट में चार्ज हो जाती है. हालांकि, कई लोग इन गाड़ियों की टेस्ट ड्राइव करने के बाद दूसरे ऑप्शन की तरफ भाग रहे हैं.
ये भी पढ़ें: ISRO के साल के पहले मिशन में गड़बड़ी, लॉन्च होने के कुछ देर बाद भटका PSLV-C62, मिशन अन्वेषा पर छाया संकट
