Valentine 2026: इस समय कपल एक दूसरे के साथ वैलेंटाइन मनाने में व्यस्त हैं. दरअसल, ये समय एक दिन का नहीं बल्कि पूरे एक हफ्ते का होता है. हालांकि, सभी देशों में इसको लोग सेलिब्रेट करते हैं लेकिन कई देश ऐसे हैं. जहां पर कपल को इन डे को सेलिब्रेट करने में प्रतिबंध लगा रखा है. आइए जानतें हैं कौन-कौन से देश हैं.
इंडोनेशिया
दरअसल, इंडोनेशिया में मौलवी और कई धार्मिक नेताओं द्वारा इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की जाती है. इसी कारण से यहां पर बहुत कम कपल वैलेंटाइन वीक को सेलिब्रेट करते हैं.
मलेशिया
बता दें कि मलेशिया में इस्लामिक कानून के अनुसार इ्स वीक को सेलिब्रेट नहीं किया जा सकता है. वहां की सरकार नें 2005 में इस हफ्ते को बनाने के लिए प्रतिंबध लगा दिया था.
उज्बेकिस्तान
हालांकि, यहां पर हमेशा इन दिनों को बनाने में प्रतिबंध नहीं था. साल 2012 के बाद देश के शिक्षा मंत्रालय ने द्वारा इन को मनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था.
सऊदी अरब
सऊदी अरब में वैलेंटाइन डे मनाने की बिल्कुल भी अनुमति सरकार द्वारा नहीं दी गई है.
यहां पर 2014 में 5 सऊदी अविवाहित नागरिकों को महिलाओं के साथ नाचने के आरोप में सख्त सजा सुनाई गई थी. उन्हें करीब 39 साल जेल और 4,500 कोड़ों की सरकार द्वारा सजा दी गई थी. इसके अलावा यहां पर कोई भी नागरिक आज के दिन लाल कपड़े भी नहीं पहन सकता है.
पाकिस्तान
जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में वैलेंटाइन डे के दिन कई सारी हिंसक घटनाएं देखने को मिली थी. इसी कारण से इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने 2018 में वैलेंटाइन डे मनाने पर रोक लगा दी थी.
पाकिस्तान कोर्ट ने कहा कि ये पश्चिमी से आई संस्कृति हैं और इस्लाम की शिक्षाओं के बिल्कुल खिलाफ है. इसलिए वहां पर कोई भी इस दिन को नहीं मना सकता है.
ईरान
हालांकि, यहां पर पूरी तरीके से बंद नहीं है. कई जगहों पर इसे मनाया जाता है लेकिन पश्चिम सभ्यता कहकर रोक लगाने की कोशिश की जाती है.
ये भी पढ़ें: अब वैलेंटाइन डे पर कोई दल नहीं कर सकता रोक-टोक! जानें ये नियम और बेफिक्र होकर पार्टनर के साथ करें सेलिब्रेट
