केरल विधानसभा चुनावों के ऐलान के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने रविवार को 25 उम्मीदवारों की लिस्ट को जारी कर दिया है.
CPI को किया 25 उम्मीदवारों का ऐलान
केरल में विधानसभा चुनावों का ऐलान हो गया है. आपको बता दें कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने रविवार यानी कि 15 मार्च को विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों की लिस्ट को जारी कर दिया है. आपको बता दें कि इस लिस्ट को देखने पर एक खास चीज नजर आई है. सीपीआई ने अपने मौजूदा चारों मंत्रियों को फिर से कैंडिडेट बनाया है. पार्टी ने के. राजन (ओल्लूर), पी. प्रसाद (चेरथला), जे. चिंचुरानी (चडयमंगलम) और जी.आर. अनिल (नेदुमंगड) को कैंडिडेट बनाया है.
राज्य की पहली पार्टी
राज्य में चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद उम्मीदवारों की घोषणा करने वाली CPI पहली पार्टी बन गई है. CPI के प्रदेश सचिव बिनॉय विश्वम ने तिरुवनंतपुरम में उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए बताया कि पार्टी ने 25 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों को तय कर लिया है. उन्होंने बताया कि वे ‘लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट’ (LDF) के एक हिस्से के तौर पर चुनाव लड़ेंगे. आपको बता दें कि इस लिस्ट में पांच महिलाएं और एक निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल है.
कौन-कौन नाम हैं शामिल?
CPI ने ई.टी टायसन को भी चुनावी मैदान में उतारा है. आपको बता दें कि टायसन कैपामंगलम निर्वाचन क्षेत्र में निवर्तमान विधायक हैं. जानकारी के मुताबिक परवूर निर्वाचन क्षेत्र में मौजूदा विधायक और विपक्ष के नेता वी.डी सतीसन के चुनाव लड़ने की उम्मीद जताई जा रही है. इसी के साथ पार्टी ने कई उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है. उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करने वाली यह राज्य की पहली पार्टी है.
पार्टी द्वारा घोषित किए गए नामों में के. सलीम कुमार (पीरुमाडे), प्रिजी कन्नन (अदूर), अजयप्रसाद सी. (पुनालूर), एम.एस. थारा (करुनागपल्ली), आर. राजेंद्रन (चथन्नूर), मनोज बी. एडामना (चिरयिंकीझु), गोविंदन पल्लिकाप्पिल (कन्हांगद), पी. वसंतम (नादापुरम), अजित कोलाडी (तिरुरंगडी), मुस्तफा वी.एम. (मंजरी – स्वतंत्र), शफीर किझिसेरी (एर्नाड), मंजिल अबूबकर (मन्नारक्कड़), मुहम्मद मुहासिन पी. (पट्टंबी), अलंकोडे लीलाकृष्णन (त्रिशूर), गीता गोपी (नट्टिका), के.के. वलसाराज (कैपमंगलम), वी.आर. सुनील कुमार (कोडुंगल्लूर), एन. अरुण (मुवत्तुपुझा), टी.टी. जिस्मोन (हरिपद और पी. प्रदीप (वाइकोम) जैसे लोग शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव से पहले प्रशासन में भूचाल! चुनाव से दूर रहेंगे ममता के खास अधिकारी, शुरू हो गए ताबड़तोड़ तबादले
