ईरान के ऊपर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से लगभग 20 लाख डॉलर की वसूली करने का आरोप है. ट्रंप ने धमकी दी है कि इस रास्ते को 48 घंटों के अंदर खोल दिया जाए. वहीं ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की बात कही है.
जहाजों से फीस वसूल रहा ईरान
मिडिल ईस्ट में बिगड़ रहे हालातों के बीच ईरान पर आरोप है कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से ईरान भारी रकम की वसूली कर रहा है. आपको बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट को दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में गिना जाता है. मिडिल ईस्ट में मौजूदा हालातों के बाद अब यह रास्ता ज्यादा जोखिम वाला बन गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो ईरान होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित रूप से गुजरने के लिए व्यापारिक जहाजों से लगभग 20 लाख डॉलर यानी करीब 18 करोड़ रुपए की वसूली कर रहा है.
विरोधी देशों के लिए बंद किया होर्मुज स्ट्रेट
ईरानी सांसद अलाउद्दीन बोरुजेर्दी की तरफ से कहा गया है कि युद्ध में बढ़े खर्च को देखते हुए इस कदम को उठाया गया है. अलाउद्दीन के मुताबिक इस समुद्री रास्ते पर ईरान का अधिकार है, जिसके चलते यहां से गुजरने वाले जहाजों को फीस देनी होगी. इसी के साथ ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी कहा है कि यह रास्ता ईरान के विरोधी देशों के लिए बंद किया गया है.
दुनिया के अहम रास्तों में से एक
आपको बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक है. पूरी दुनिया का लगभग 20% तेज और लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) इसी समुद्री रास्ते से होकर गुजरती है. युद्ध के कारण ईरान ने इस रास्ते को बंद कर दिया, जिसका असर कुछ ही समय में पूरी दुनिया पर दिखाई देने लगा. आपको बता दें कि हालांकि ईरान ने सभी जहाजों के ऊपर एक जैसा नियम लागू नहीं किया गया है.
अमेरिकी ने दी रास्ता खोलने की धमकी
भारत के LPG जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की परमिशन ईरान ने दे दी थी, वहीं इस रास्ते से एक पाकिस्तानी टैंकर भी निकला है. अब अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनाव बढ़ गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान को वॉर्निंग दी है कि वह इस रास्ते को 48 घंटे के अंदर खोल दे. वहीं अमेरिका की धमकी पर ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की बात कही है. ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का कहना है कि अगर उसके बिजली संयंत्रों पर हमला होता है, तो वह इस रास्ते को पूरी तरह से ही बंद कर देगा.
यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध पर फूटा UAE का गुस्सा! अरब लीग और OIC की चुप्पी पर उठाए सवाल
