UP LPG Gas Cylinder Complaint Helpline Number: आप जिस भी कंपनी का गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं, उसके ग्राहक सेवा केंद्र पर सीधे कॉल करके अपनी शिकायत जैसे डिलीवरी में देरी, सिलेंडर का ना मिलेना, ज्यादा पैसे मांगना वगैरह दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए गैस कंपनी के कस्टमर केयर नंबरों पर सीधे कॉल करें. या नीचे बताए गए हर उस प्लेटफॉर्म पर जाएं, जहां आपकी शिकायत का हल हो सकता है.
अभी के हालातों की बात करें तो ईरान और इजराइल युद्ध के बीच यूपी समेत पूरे देश में एलपीजी की सप्लाई को लेकर काफी दिक्कते हैं. लोगों को बुकिंग करने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें लगी है. घरेलू और कमर्शियल दोनों का यही हाल है. सिलेंडर को भी बनी हुई है. अब बात करते हैं उत्तर प्रदेश की…..
सिलेंडर न मिल रहा है तो करें शिकायत
यूपी की बात करें तो यहां लाखों परिवार इंडेन, एचपी Gas या भारत Gas का इस्तेमाल करते हैं. आमतौर पर बुकिंग के 2 से 3 दिन के भीतर सिलेंडर की डिलीवरी हो जाती है, लेकिन अभी कई हफ्तों तक से इंतजार करना पड़ रहा है. आप यूपी के रहने वाले हैं और आपको समय से गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहा है या डिलीवरी बॉय मनमानी कर रहा है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे कई तरीकों से इसकी सख्त शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
जानिए सेंट्रलाइज्ड हेल्पलाइन नंबर
भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने गैस उपभोक्ताओं के लिए एक राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. ये हेल्पलाइन नंबर है 1906. आप इस पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कॉल कर सकते हैं. यह नंबर सातों दिन और 24 घंटे काम करता है. यहां पर सीधे शिकायत कर सकते हैं. अब जानते हैं गैस कंपनियों के टोल फ्री नंबर के बारे में..
गैस कंपनियों के टोल-फ्री नंबर
आप जिस भी कंपनी का गैस इस्तेमाल करते हैं, उसके ग्राहक सेवा केंद्र पर सीधे कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए गैस कंपनी के इन कस्टमर केयर नंबरों पर सीधे कॉल करें.
Bharat Gas (भारत गैस) : 1800-22-4344
Indane Gas (इंडेन गैस) : 1800-2333-555
HP Gas (एचपी गैस) : 1800-2333-555
यूपी सरकार और स्थानीय स्तर पर शिकायत
अगर गैस एजेंसी लगातार परेशान कर रही है या कालाबाजारी का शक है, तो यूपी में आपके पास और भी कई विकल्प भी हैं. इसमें पहला है सीएम हेल्पलाइन (1076). आप उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल करके सीधे यूपी सरकार को एजेंसी की मनमानी की शिकायत कर सकते हैं.
ऐसे भी कर सकते शिकायत
आप ऑनलाइन लिखित शिकायत भी कर सकते हैं. इसके लिए आप पहले भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल https://pmuy.gov.in/mylpg.html पर जाना होगा. होमपेज पर आपको तीनों गैस कंपनियों (Indane, HP, Bharat) के सिलेंडर की फोटो दिखाई देगी. जिस भी कंपनी का सिलेंडर लेते हैं उस पर क्लिक करें. फिर इसके बाद Give your feedback online या Register Complaint के ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, LPG ID और राज्य चुनकर अपनी शिकायत विस्तार से लिख दें. आपको एक Complaint Number मिलेगा, जिससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा! रनवे पर खड़े फायर ट्रक से टकराया एयर कनाडा का विमान; 4 लोग घायल
