मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक अंतर मंत्रालयी समूह (IMG) का गठन किया गया है. यह ग्रुप हालातों के ऊपर लगातार नजर रखेगा और सरकार को जरूरी फैसलों के लिए सुझाव देगा.
राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बनाया गया ग्रुप
मिडिल ईस्ट में चल रही जंग और भारत के ऊपर पड़ने वाले असर को देखते हुए सरकार लगातार अहम कदम उठी रही है. अब इसी सिलसिले में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक अंतर मंत्रालयी समूह (IMG) का गठन किया गया है. यह ग्रुप हालातों के ऊपर लगातार नजर रखेगा और सरकार को जरूरी फैसलों के लिए सुझाव देगा.
कई जरूरी मंत्रालयों के प्रतिनिधि शामिल
इस पूरे उच्च स्तरीय समूह में गृह मंत्री अमित शाह के और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ कई जरूरी विभागों के प्रतिनिधि शामिल हैं. केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया यह समूह खास तौर से मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बीच आर्थिक, सुरक्षा और ऊर्जा से जुड़े हुए मुद्दों पर नजर रखेगा. केंद्र सरकार लगातार मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के कारण बड़े फैसले ले रही है.
ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता भारत
आपको बता दें कि मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के कारण पूरी दुनिया की तेल सप्लाई रास्तों पर काफी तनाव बढ़ा है, जिसके बाद दुनिया के कई देशों की अर्थव्यवस्था प्रभावित होना शुरू हो गई है. आपको बता दें कि भारत भी अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है, जिसके कारण इस जंग का सीधा असर भारत के ऊपर भी हो सकता है.
सरकार को सुझाव देगा यह ग्रुप
इन्हीं सब स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह समूह बनाया है. इसका उद्देश्य है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत ही कार्रवाई की जा सके. सरकार का मकसद है कि किसी भी तरह कीमतों के बढ़ने का असर आम लोगों के ऊपर और व्यापारों के ऊपर कम से कम पड़े. यह ग्रुप सरकार को जरूरी फैसलों के लिए सुझाव देने के लिए बनाया गया है.
यह भी पढे़ं- मथुरा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की तैयारी! सांसद हेमा मालिनी की लोकसभा में मांग; बोलीं- स्पेशल पैकेज चाहिए
