हाल ही में शिमला से दो चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं. दरअसल, यहां पर एक बाबा और किन्नर लोगों के बीच में काफी फेमस हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर सभी लोग इसी मामले की जांच में जुटे हुए है. साथ ही लोग इनके खिलाफ में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं, विपक्षी नेता शिमला शहरी कांग्रेस विधायक हरीश जनारथा ने भी मामले पर जांच की मांग की है.
क्या है बाबा का मामला?
दरअसल, मॉल रोड के पास में एक बाबा घूमता है, जो कि वहां से आती जाती लड़कियों को छेड़ता है. साधु बाबा की पहचान 36 वर्षीय नारायण दास पुत्र राम जश शर्मा, राजस्थान में जिला टोंक, गांव डाकघर जामडोली, पुलिस स्टेशन बारोनी निवासी के रूप में की गई है. वह पहली बार शिमला 2025 में आया था. वह उस समय अप्रैल से लेकर जून के महीने में आया हुआ था. हालांकि, दूसरी बार जब वह बीते शुक्रवार कालका वापस आया था, तो सोशल मीडिया पर किसी ने इसकी हरकतों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर फेमस कर दी. इसके बाद में शिमला पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और बाबा को पकड़ लिया.
लड़का किन्नर बन कर मांग रहा पैसे
दरअसल,नवरात्र में कालीबाड़ी मंदिर में एक युवक किन्नर का रूप लेकर लोगों को आशीर्वाद देता दिखाई दे रहा है. वहीं, पुलिस को भी शिकायतपत्र मिला हुआ था कि एक युवक अपने आप को इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर बांग्लादेशी मुस्लिम बताता है और शिमला में वेश बनाकर घूम रहा है. उसने शिकायतपत्र में कालीबाड़ी मंदिर का ही जिक्र किया था. युवक ने बताया कि वह व्यक्ति शिमला लोअर बाजार साथ ही मिडल बाजार में लोगों से अलग रूप लेकर पैसे मांगता और नहीं देने पर ऐंठ कर मांगता है.
युवक की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और काफी गहन जांच की, जिसके बाद में व्यक्ति की पहचान इस्लाम मोहम्मद शाहिदुल्ल पुत्र, मुहम्मद शरीफ अली, मूल निवासी राजशाही, बांग्लादेश के रूप में की गई. वह शिमला के अलख प्रकाश गोयल विश्वविद्यालय में बीजेएमसी का छात्र है. अभी वह चौथे सेमेस्टर में है. वह यहां 2024 से 2028 तक है. साथ ही उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष हैं.
हालांकि, पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि वह किन्नर समुदाय से काफी संबंध रखता है. वह कई मंदिरों में गया है. वह वहां काली माता की पूजा करता है. उसने अभी तक किसी से पैसे नहीं लिए है. जो भी देता है, वह अपनी मर्जी से देता है. अगर कोई अपनी मर्जी से कुछ दे देता है तो मना नहीं करता है. इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर अभी के समय में मामला गरमाया हुआ है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली के शकूरपुर में दर्दनाक हादसा! JCB मशीन ने छीन ली युवक की जिंदगी, लोगों ने ड्राइवर को पकड़ा
