हाल ही में वड़ा पाल गर्ल से फेमस चंद्रिका दीक्षित अपने निजी जिंदगी को लेकर विवादों में थी. बता दें कि दोनों पति पत्नी ने एक दूसरे पर अफेयर चलने का आरोप लगाया था. साथ ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सबूत भी लोगों के सामने दिए थे. एक बार फिर चंद्रिका दीक्षित ने बड़ा खुलासा किया है. दरअसल, इस बार वह किसी अन्य बात को लेकर लोगों के सामने विवादों में है.
एक बार कॉम्प्रोमाइज करने के 50 लाख
दरअसल, चंद्रिका दीक्षित ने खुलासा किया हैं कि कैसे बड़े-बड़े डायरेक्टर उन्हें कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहते थे. हाल ही एक इंटरव्यू में वह कहते दिखाई दी कि मैंने मेल तक चेक करवाया था. वह अच्छा खासा बड़ा बिजनेसमैन था. मैं मेल के स्कीनशॉट दूंगी. वह मुझे रिजॉर्ट दे रहा था. चंद्रिका ने आगे बताया कि वह बिजनेसमैन उन्हें 50 लाख रुपये दे रहा था. कह रहा था कंडिशन और सिचुएशन आपकी होगी, जगह मेरी होगी. साथ ही उन्होंने इस ईमेल के प्रोफेशनली आने की बात की. कई तो दुंबई भी बुला रहे थे.
कॉम्प्रोमाइज नहीं तो ग्रोथ नहीं!
चंद्रिका ने बताया कि ऑफर देने वाले ने उन्हें राय दी कि कॉम्प्रोमाइज नहीं करूंगी तो आगे नहीं बढ़ पाओगी. कॉम्प्रोमाइज करना पड़ेगा अगर आगे बढ़ना है. कई लोग उन्हें हमेशा यहीं कहते हैं कि उन्हें ऐसे आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा. एक बार तो कॉम्प्रोमाइज करना ही पड़ेगा. लोग मुझ पर उंगली उठा रहे हैं, लेकिन इन लोगों ने ढेड़ साल की बच्ची नहीं छोड़ी, 3 साल की नहीं छोड़ी. वड़ा पॉव गर्ल ने बोला कि यह फैक्ट है गंदगी मचा रखी है.
ये भी पढ़ें: पुश-अप करते हुए टूटी बास्केटबॉल रिंग! पुणे में बीटेक के छात्र की मौत; पुलिस ने कार्रवाई की दिया अश्वासन
