दिल्ली, फरीदाबाद और नोएडा से रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी की खबर सामने आ रही है. कालिंदी कुंज जंक्शन, जिस पर लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ता था, अब जल्द ही इस समस्या का समाधान होने वाला है. दरअसल, NHAI ने टू वे फ्लाईओवर बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी हैं.
बता दें कि रोजाना इस जंक्शन पर काफी ज्यादा जाम देखने को मिलता है. जितना ज्यादा जाम उतना ही लोगों को जॉब पर जाने में परेशानी का भी सामना करना पड़ता था. ऑफिस आने-जाने वाले समय में यहां पर इतना ज्यादा ट्रैफिक होता है कि वह लोगों के सफर के घंटे को और ज्यादा बढ़ा देता था.
बता दें कि बुधवार के दिन में दिल्ली और नोएडा ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों की बैठक NHAI के संग में हुई थी. इस बैठक में डीपीआर पर चर्चा हुई थी. इस चर्चा में कालिंदी जक्शन को सिग्नल फ्री बनाने के लिए दो फ्लाईओवर बनाने का फैसला लिया गया है. पहला फ्लाईओवर नोएडा की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को फरीदाबाद और मुंबई एक्सप्रेसवे की तरफ में ले जाएगा. वहीं, दूसरा फ्लाईओवर फरीदाबाद और मुंबई एक्सप्रेसवे के वाहन चालकों को नोएडा से कनेक्ट करेगा. साथ ही ओखला बैराज रोड से भी. बात करें अभी के चौराहें की तो उसे भी चालू रखा जाएगा. लोगों के मन में यह सवाल हैं कि फिर उसे कैसे सिग्नल-फ्री बनाया जाएगा. तो बता दें कि मौजूदा चौराहे के कुछ हिस्सों को चौड़ा किया जाएगा.
दरअसल, अगस्त 2025 में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस NHAI को पत्र भेज कर बताया था कि मुंबई एक्सप्रेसवे के खुलने के बाद में फरीदाबाद और बदरपुर से नोएडा की तरफ सफर करने वाले वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई है. इसके कारण वहां ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है. इसके अलावा इस मुद्दे को लोकसभा में भी उठाया गया था.
उस समय में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा जानकारी दी गई थी कि कालिंदी कुंज के साथ-साथ दिल्ली के तीन प्रमुख कॉरिडोर पर ट्रैफिक ज्यादा है, जिसे सही करने के लिए परियोजनाएं तैयार हो रही है. हालांकि, समयसीमा अभी तय नहीं है, संभावना जताई जा रही हैं कि काम जल्द से जल्द शुरू हो सकता है.
ये भी पढ़ें: ऑनलाइन बेटिंग ने बना दिया चोर! सट्टेबाजी में हारा पैसे तो कर दी लाखों की चोरी; युवक के पास से 23 लाख के गहने बरामद
