राजधानी के कश्मीरी गेट में ई-रिक्शा में सवार महिला से लूटपाट की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि घटना का विरोध करने पर एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात में ई-रिक्शा चालक भी घायल हुआ. पुलिस ने मामले में जाँच शुरू के दी है.
राजधानी दिल्ली में ई-रिक्शा से जुड़ी लूट और हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई. जानकारी के मुताबिक कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र में मरघट वाले बाबा फ्लाईओवर के पास बदमाशों ने ई-रिक्शा सवार एक महिला से लूटपाट की. इसी दौरान एक व्यक्ति की चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई. वारदात के दौरान ई-रिक्शा चालक पर भी चाकू से हमला किए जाने की बात सामने आई है, जिसमें उसकी उंगलियां कट गईं.
मौके पर पहुँची पुलिस
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू की. शुरुआती जानकारी के मुताबिक वारदात के दौरान बदमाशों ने ई-रिक्शा को रोककर उसमें सवार लोगों को निशाना बनाया. लूटपाट के दौरान बदमाशों का विरोध करने पर एक व्यक्ति पर चाकू से कई वार किए गए, जिससे उसकी मौत हो गई. हालांकि मृतक की पहचान और घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच ही की जाएगी.
अंडर पास में की गई महिला से लूट
जानकारी के मुताबिक यमुना बाजार अंडर पास में चलती ई रिक्शा को रोक कर वारदात को अंजाम दिया गया. प्रभात व उनके परिवार के दो अन्य लोगों के साथ गांधीनगर मार्केट से खारी बावली की तरफ जा रहे थे. इस दौरान बदमाश ने चाकू से हमला किया. अंडरपास में रिक्शा रोककर लूटपाट की कोशिश के विरोध में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया. वारदात के समय रिक्शे में ड्राइवर समेत चार लोग सवार थे.
रिक्शा चालक की कटी उँगलियाँ
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने ई-रिक्शा में सवार महिला के साथ लूटपाट की. इसके बाद उन्होंने ई-रिक्शा चालक पर भी चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में चालक की उंगलियां कट गईं. वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू किए.
पुलिस ने शुरू की मामले की जाँच
पुलिस अब घटना के बाद यह पता लगाने में जुटी है कि कितने बदमाश शामिल थे और वे किस रास्ते से मौके पर पहुंचे और वारदात के बाद कहां फरार हुए. इसके लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर रही है. हत्या और लूट की इस वारदात के बाद कश्मीरी गेट इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.
