दिल्ली के भाटी माइंस इलाके में एक 13 साल के छात्र की हत्या की गई है. छात्र अपने घर से मंगलवार शाम को दोस्तों के साथ खेलने निकला था. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

दिल्ली में मासूम छात्र की हत्या
राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दक्षिण दिल्ली के भाटी माइंस इलाके में एक 13 साल के छात्र की हत्या की गई है. इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल बना हुआ है. जानकारी के मुताबिक छात्र की गला घोंटकर हत्या की गई है. पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि मृत छात्र 9 वीं कक्षा में पढ़ता था और वह मंगलवार को शाम के समय अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए घर से निकला था.
दोस्तों के साथ खेलने गया था छात्र
जानकारी के मुताबिक छात्र अपने घर से दोस्तों के साथ खेलने की बात कहकर निकला था. जब देर रात तक छात्र घर पर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई. देर रात तक घर वापस न आने पर परिजनों ने छात्र की तलाश शुरू की. काफी देर तक खोजबीन करने के बाद जब छात्र का कुछ पता नहीं लगा, तो परिजनों ने पुलिस थाने में जाकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.
जंगल क्षेत्र से बरामद हुआ शव
परिजनों से छात्र की गुमशुदगी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में तुरंत ही कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने छात्र की तलाशी के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. पुलिस की टीम को छात्र की तलाशी के दौरान पास के एक जंगल क्षेत्र से एक शव बरामद हुआ. पुलिस को मिला शव उसी छात्र का था. इस घटना की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई.
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्र की हत्या गला घोंटकर हत्या की गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि मौत के पीछे के सही कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही लग पाएगा. पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है और पता लगा रही है कि छात्र की हत्या किसने और क्यों की है.
यह भी पढे़ं- पटना में शपथ ग्रहण से पहले मौसम की चुनौती! गांधी मैदान में पानी और कीचड़; सम्राट सेना को कल लेनी है शपथ
