राजधानी दिल्ली में शाहबाद डेयरी थाना इलाके में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. इस एनकाउंटर में 2 बदमाशों के पैर में गोली लगी है. दोनों बदमाश मर्डर केस में वॉन्टेड थे.
राजधानी दिल्ली में एनकाउंटर
राजधानी दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना इलाके में बदमाशों और पुलिस के बीच गोलियां चलीं. इस मुठभेड़ में पुलिस ने 2 बदमाशों को घायल किया है. जानकारी के मुताबिक ये दोनों बदमाश मर्डर केस में वॉन्टेड थे. इन दोनों बदमाशों के होने की सूचना आउटर नार्थ जिले में मिली, सूचना मिलते ही पुलिस दोनों को गिरफ्तार करने के लिए पहुंच गई.
1 महीने से फरार थे दोनों
जानकारी के मुताबिक ये दोनों बदमाश बवाना के फेमस कारोबारी हत्याकांड के मामले में पिछले लगभग 1 महीने से फरार घूम रहे थे. पुलिस एनकाउंटर में घायल बदमाशों की पहचान मोहम्मद इरफान और ऐश्वर्य पांडे के रूप में की गई है. पुलिस इन बदमाशों की तलाश काफी समय से कर रही थी. दोनों बदमाशों की भूमिका कारोबारी मर्डर केस में भी बताई जा रही है.
पुलिस के ऊपर शुरू कर दी फायरिंग
इन दोनों बदमाशों की जानकारी पुलिस को जब मिली तो तुरंत ही पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया. सोमवार की रात पुलिस ने जब इन दोनों बदमाशों को रोकने की कोशिश की, तो दोनों बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि दोनों बदमाश बाइक पर सवार थे. पुलिस और बदमाशों के बीच कुछ ही सेकंड में लगभग 11 राउंड फायरिंग हुई.
दोनों के पैर में लगी गोली
पुलिस और बदमाशों के बीच में हुई इस मुठभेड़ में दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने दोनों के पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. इस मामले की जांच में खुलासा हुआ है कि इस मर्डर के तार विदेश में बैठे हुए गैंगस्टर अनिल पंडित और रणदीप मलिक के जुड़े हुए हैं. आपको बता दें कि कारोबारी की हत्या की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर ली गई थी.
यह भी पढ़ें- भारत तक पहुंचा मिडिल ईस्ट युद्ध का असर! मुंबई में गैस की कमी से 20% होटल बंद, 2 दिनों में 50% बंद होने का खतरा
