मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 17 जून से 19 जून तक लोगों को गर्मी से राहत मिली रहने की उम्मीद है. 18 और 19 जून को भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. 17 से 19 जून के बीच दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना है.

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है. दिल्ली में लोगों को आने वाले दिनों में तेज गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 17 से 19 जून के बीच के दिन में दिल्ली में बादल छाए रहने की उम्मीद है. वहीं कई इलाकों में गरज-चमक के साथ में तेज बारिश भी देखने को मिल सकती है.
दोपहर में आंधी तूफान की संभावना
आपको बता दें कि 17 जून को दोपहर के समय में आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की भी संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक तेज बारिश भी हो सकती है. बताया जा रहा है कि इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच में रह सकता है. बताया जा रहा है कि इस दौरान दिन में हवाएं 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं.
18 जून को बारिश का असर
मौसम विभाग के मुताबिक 18 जून को भी कई इलाकों में इसी तरह का मौसम बना रहने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि कहा जा रहा है कि शाम और रात के समय में गरज-चमक के साथ में भारी बारिश का असर दिखाई दे सकता है. बताया जा रहा है कि इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री से बीच रह सकता है. दिल्ली में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.
कई राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट
19 जून को भी दिल्ली में बादलों की आवाजाही जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है. सुबह से दोपहर के समय तक बारिश की संभावना बनी रहेगी. 19 जून को अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक 22 जून तक उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज आंधी के साथ, धूल भरी हवाएं और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है.
यह भी पढ़ें- उद्धव ठाकरे के 6 सांसदों ने बदला पाला! एकनाथ शिंदे के इस बड़े सियासी दांव से महाराष्ट्र की राजनीति में मचा हड़कंप
