गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 6 महीने पुराने एक हत्याकांड का खुलासा किया है. इस पुराने हत्याकांड के पीछे महिला का पति मुख्य आरोपी है. पति ने अपने भाई और मामा के संग में मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है. शव की हत्या से पहले उसे जलाया गया, उसके बाद में अवशेष को तालाब में फेंक दिया गया. पति के उठाए इस कदम के खुलासे के बाद में पूरा इलाका हैरान है.
दरअसल, मुरादनगर खाना पुलिस को 6 जून के दिन महिला के अपहरण की शिकायत मिली थी. पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू की, जिसके बाद महिला की हत्या की जाने की आशंका सामने आनी लगी. धीरे-धीरे जांच को और बढ़ाया गया और शक की सूई महिला के पति पर घूमी.
एक मुखबिर की दी सूचना के बाद में महिला के पति, भाई और मामा को पूछताछ के लिए बुलाया गया. पूछताछ में पुरानी कई रंजिश का खुलासा हुआ. पति परविन्द्र उर्फ प्रविन्द्र ने अपने भाई विनोद कुमार और मामा ब्रह्मपाल के साथ मिलकर पत्नी सोनिया के शव को पहले फंदे से लटकाया. उसके बाद तकिये से उसका मुंह बंद कर हत्या की.
हत्या करने के बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए तीनों ने बेड के अंदर शव को रखा और छोटे हाथी में लोड कर मुजफ्फरनगर लेकर गए. जगह पर पहुंचने के बाद में सिगलपुर गांव में गोबर के उपलों से बने बिटौरे में शव को डालकर जला दिया गया. अंत में सभी राख और हड्डियों को तालाब में फेंक कर उसका अवशेष मिटा दिया.
हालांकि, पुलिस ने जांच करने के बाद में घटनास्थल से महिला की हड्डी को बरामद किया, जिसके बाद में आरोपी के ऊपर हत्या समेत कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी पति और मृत पत्नी की शादी 12 वर्ष पहले हुई थी दोनों की दो बेटियां है. आए दिन दोनों के बीच में दहेज और अन्य मुद्दों को लेकर विवाद होता रहता था. यह विवाद तब और बढ़ गया जब पत्नी ने पति के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज किया. पति पत्नी के उठाए इस कदम से गुस्सा हो गया था. इसी कारण से उसकी हत्या कर दी. पुलिस तीनों के क्राइम रिकार्ड को खंगाल रही है.
ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, कहां- ‘क्या बिहार दिवालिया होने की कगार पर है?’
