Google Chrome यूज करने वाले यूजर को सावधान होने की जरूरत है. दरअसल, भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी द्वारा चेतावनी जारी की गई है. एजेंसी ने कहा हैं कि Chrome ब्राउजर के पुराने वर्जन में कई सारी गंभीर खामी देखने को मिली है. साइबर अपराधी इसका आसानी से फायदा उठा सकते हैं.
एजेंसी का कहना हैं कि यूजर अपने Chrome को अपडेट कर लें. पुराना वर्जन काफी जोखिम से भरा हुआ है. Indian Computer Emergency Response Team ने एडवाइजरी जारी कर बताया कि Linux, Windows और macOS पर Chrome ब्राउजर से जुड़ा खतरा ज्यादा है. एजेंसी ने सलाह दी हैं कि वह अपने ब्राउजर को समय समय पर अपडेट करते रहे. पुराने वाले जोखिमों से भरें हुए है.
खतरा-
सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, Chrome की इन कमियों का फायदा हैकर बहुत ही आसानी से चला सकते हैं. वह सिस्टम में कई खतरनाक कोड चला देते हैं. वह सिस्टम को क्रैश कर, यूजर की निजी जानकारी को इकट्ठा कर लेते हैं. अपराधी बिना अनुमति के कई अवैध गतिविधियों को कर सकते हैं, जिससे की संस्थागत डेटा खतरे में पड़ता है.
दरअसल, हैकर ऐसे समय में किसी खास तरीके का लिंक बनाते हैं. जैसे ही यूजर इन लिंक को खोलता है, हमलावर उस समय का फायदा उठाता है. ऐसे में आपके लिए लिंक पर क्लिक करना काफी खतरनाक हो सकता है. हालांकि, यह चेतावनी मुख्यत डेस्कटॉप, क्रोम यूजर के लिए है. कई यूजर अभी भी पुराना वर्जन चला रहे हैं. इसी कारण से उसे पूरी तरीके से अपडेट कर लें.
इस तरीके से करें अपडेट
आपको सबसे पहले Google Chrome खोलना है. उसके बाद ऊपर दाईं ओर दिखाई देने वाले तीन डॉट (⋮) पर क्लिक करना है. तीन डॉट को चुनने के बाद में Help का ऑप्शन चुनें. उसके बाद About Google Chrome वाले विकल्प को चुने. यह सब करने के बाद क्रोम आपको आप नया अपडेट देगा और नया ब्राउजर रिस्टार्ट कर देगा. नया ब्राउजर आपको आपके डेस्कटॉप पर मिल जाएगा.
ये भी पढ़ें: मसूरी में दर्दनाक हादसा, उत्तरकाशी से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, चार लोगों की मौत
