गुजरात के अहमदाबाद जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने इस कांड का खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि एक हत्या थी. पुलिस ने आरोपी पत्नी और बेटे को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने किया मौत का खुलासा
गुजरात के अहमदाबाद जिले से एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. अहमदाबाद के वीरमगाम में 6 जून को एक व्यक्ति की मौत हुई थी, जिसके बाद अब पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की मौत कोई हादसा नहीं बल्कि हत्या की गई थी. पुलिस ने इस मामले में मृत व्यक्ति की पत्नी और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है. यह पूरी घटना 6 जून की है.
अस्पताल लेकर पहुंचा था परिवार
जानकारी के मुताबिक 6 जून को दीपक कुमार राधनपुरा नाम के व्यक्ति की मौत हो गई थी. व्यक्ति के परिजन उसे महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे थे. अस्पताल में परिवार ने दावा किया था कि व्यक्ति घर की सीढ़ियों से गिर गए थे, जिसके कारण उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं. हालांकि मेडिकल अधिकारियों को व्यक्ति के शरीर पर लगे निशान संदिग्ध लगे.
पोस्टमार्टम से सामने आई सच्चाई
जिसके बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके दीपक की मौत का कारण गला दबाने और सिर पर चोट लगना बताया गया. जिसके बाद पुलिस ने दीपक की पत्नी और बेटे को हिरासत में लिया. जिसके बाद पूछताछ के दौरान पूरी सच्चाई सामने आ गई. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच में लंबे समय से विवाद चल रहा था. मृत व्यक्ति अक्षर ज्वेलर्स नाम से दुकान चलाता था और उनका बेटा व्यापार में मदद नहीं करता था.
पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी
कारोबार में मदद न करने के कारण दीपक अक्सर अपने बेटे को डांटता था. जिसके चलते दोनों के बीच में अक्सर झगड़े होते रहते थे. 6 जून को जब दीपक का बेटा दुकान पहुंचा तो देर से आने पर दीपक ने उसे डांट दिया. जिसके बाद दोपहर 3 बजे दीपक खाना खाने घर गया, तो उसका पत्नी से झगड़ा हो गया. इसी दौरान बेटे ने लकड़ी से पिता से सिर पर हमला कर दिया. हमले के बाद मां और बेटे ने मिलकर दीपक का लगा दबाया जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की पहचान 46 साल की देवयानीबेन और 22 साल के बेटे उदय के रूप में की गई है.
यह भी पढ़ें- 2 साल तक दिया पुलिस को चकमा! हाशिम बाबा गैंग का शूटर गिरफ्तार; पैर में लगी गोली
