28 जनवरी को गुरुग्राम के नामी स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रशासन में अफवाह और झूठा ईमेल देने वाला व्यक्ति, 9 साल में भारत में अवैध रूप से निवास कर रहा था. बताया जा रहा हैं कि आरोपी बांग्लादेश का मूल निवासी है.
दरअसल, आरोपी ने ईमेल से नामी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. धमकी की खबर सुनते ही प्रशासन में पूरी तरीके से हड़कंप मच गया था. हालांकि, प्रशासन ने किसी तरीके ढिलाई नहीं दी और तुंरत फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ता की टीमों को मौके पर स्कूल भेज दिया. हालांकि, तालाशी में टीमों को किसी भी तरीके का विस्फोटक नहीं मिला था. केवल अफवाह और तनाव फैलाने के लिए झूठी खबर फैलाई गई थी.
आरोपी को किसी और ने दिए थे 300 ईमेल आईडी बनाने का काम
मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए साइबर क्राइम टीम द्वारा जांच शुरू की गई थी, जिसके बाद आरोपी को 19 मार्च के दिन डिजिटल ट्रैकिंग और तकनीकी जांच की मदद से पकड़ा गया. वह पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में फर्जी तरीके से रह रहा था. अपनी पहचान को छिपाकर वह भारत में रह रहा था. आरोपी की पहचान सौरभ विश्वास उर्फ माइकल(30) के रूप में की गई है. पुलिस ने पूछताछ के दौरान पाया कि फेसबुक ग्रुप के सहारे वह बांग्लादेश के मामुनूर राशिद नाम के युवक के संपर्क में आया था. राशिद ने उसे 300 जीमेल आईडी को बनाकर देने के लिए बोला था. उसने इसके बदले उसे 250 यूएसडीटी देने की बात की थी.
देश की सुरक्षा में लापरवाही
उन्हीं, जीमेल आईडी में से एक आईडी का प्रयोग गुरुग्राम के स्कूल को धमकी देने के लिए किया गया था. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और मुख्य आरोपी मामुनूर राशिद तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, ताकि देश में किसी भी तरीके की सुरक्षा से संबंधित लापरवाही न की जाएं.
