मुबंई का केतन अग्रवाल हत्याकांड लोगों के बीच में सुर्खियों में बना हुआ है. ऐसे में इस मामले से जुड़ी एक और बात सामने आ रही है. दरअसल, पोते (केतन) के निधन को न सह पाने के कारण 4 जुलाई दिन शनिवार को पुणे के जुपिटर अस्पताल में उनका निधन हो गया है. रात में 9 बजकर 45 मिनट में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया है.
दरअसल, केतन अग्रवाल के निधन के बाद में पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है. ऐसे में अचानक से केतन के दादा देवीचंद अग्रवाल की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद में उन्हें अस्पताल में तुरंत इमरजेंसी में भर्ती कराया गया. अग्रवाल परिवार के मुताबिक केतन की हत्या के बाद वह गहरे शोक में थे. इसी कारण से उनकी मृत्यु हो गई.
बता दें सिया ने अपने प्रेमी चेतन के साथ मिलकर केतन की हत्या की थी. केतन और सिया की शादी होने वाली थी. हालांकि, वह शादी करना नहीं चाहती थी. इसी कारण से उसने ऐसा कदम उठाया. उसने पूछताछ के दौरान यह भी बताया कि केतन गंजा था और हकलाता था. इसी कारण से उसने यह कदम उठाया. शुरू में तो सभी को लगा कि यह एक्सीडेंट है. हालांकि, केतन की बहन के शक ने पूरा मामला पलट कर रख दिया. बार-बार उसने सिया से पूरे घटनाक्रम को बताने के लिए बोला. बार-बार वह स्टेटमेंट चेंज कर रही, जिसके बाद केतन के परिवार ने पुलिस में केस दर्ज कराया. केस दर्ज होने के बाद में सिया के फोन से ऐसे खुलासे हुए, जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था. सिया ने एक नहीं दो नहीं बल्कि 4 मर्डर के प्लान रचे थे, जिनमें से एक सफल नहीं हो पाया था.
ये भी पढ़ें: ट्रंप का बड़ा बयान: अंतिम संस्कार के लिए एक दिए एक हफ्ते, कहा- ‘एक शॉट में ईरान को खत्म कर सकता हूं’
