अमेरिका ईरान युद्ध धमने का नाम नहीं ले रहा है. बार-बार दोनों तरफ से एक दूसरे को धमकी दी जा रही है. ऐसे में बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी दी है. ट्रप ने कहा कि वह ईरान को केवल एक शॉट में ही खत्म कर सकते हैं. हालांकि, वह ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि बातचीत के लिए कोई नहीं बचेगा. इसके अलावा अमेरिका ने खामनेई के अंतिम संस्कार पर रोने वाले लोगों के आंसुओं को नकली बताया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बातचीत में कहा कि ‘वह एक शॉट में ही ईरान को खत्म कर सकते हैं, लेकिन वह ऐसा बिल्कुल भी नहीं करेंगे. हमारे साथ बातचीत के लिए वरना कोई नहीं रहेगा. ईरान डील करने के लिए गिड़गिड़ा रहा है. दोनों पक्षों ने अंतिम संस्कार से जुड़ी हुई गतिविधियों को खत्म करने के लिए एक हफ्ते का ब्रेक लिया है. ऐसे में कोई भी एक पक्ष दूसरे पक्ष पर हमला नहीं करेगा.’
साथ ही ट्रंप ने अंतिम संस्कार के समय रोने वाले लोगों पर हैरानी जताई और कहा कि ‘मुझे तो लगा कि वहां के लोग नफरत करते हैं. हो सकता है कि ये नकली आंसू है. ईरान को खामनेई का अंतिम संस्कार करने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है. हमने एक दिन में ही वेनेजुएला को हरा दिया है. अब ईरान की हालत खराब है. इसी कारण से वह समझौता करने के लिए पागल हो रखा है. हमने लेकिन अंतिम संस्कार के लिए एक हफ्ते की टाइम दिया है, क्योंकि हम अच्छे लोग है.’
मामले के शांत न हो पाने की वजह से संभावना जताई जा रही है कि आगे आने वाले समय में और दिक्कतें पैदा हो सकती है. विश्व में भी युद्ध की वजह से अशांति हो सकती है.
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ की महान लोकगायिका तीजन बाई नहीं रहीं, CM विष्णु देव साय ने अस्पताल पहुंच दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
