गुरुग्राम में लव मैरिज का खौफनाक सच सामने आ रहा है. दरअसल, यहां एक पति ने अपनी पत्नी को जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने यह सब दहेज न मिलने पर किया है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. आरोपी पति की पहचान अरुण शर्मा के रूप में की गई है. दोनों ने लव मैरिज की हुई थी. आरोपी गाजियाबाद के बेहटा हाजीपुर का निवासी है.
जानकारी के अनुसार आरोपी अरूण पेश से रेडियोलॉजिस्ट है, वहीं, मृतका काजल नर्स थी. दोनों की पहली मुलाकात गुरुग्राम के नर्सिंग होम में हुई थी. एक साथ काम करते-करते दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई थी, जिसके बाद परिवार वालों से बात कर दोनों ने शादी कर ली. हालांकि, शादी के कुछ ही दिन बाद अरूण का व्यवहार पूरी तरीके से बदल गया था. वह काजल से पैसे मांगता और नहीं देने पर उसके साथ मारपीट करता था. धीरे-धीरे काजल मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से परेशान हो गई थी.
काजल के परिवार वालों ने जानकारी दी कि 4 मार्च को होली मे दोनों घर आए थे, जिसके बाद 17 मार्च के दिन अरूण ने काजल के साथ नशे में मारपीट की. बहुत रोकने के बाद में मामला शांत हुआ. इसके बाद में अगली सुबह आरोपी काजल को नीचे ले गया और उससे बहस की. परिवार वालों ने बहस शांत होने के बाद देखा तो काजल बेहोश हो गई थी. साथ ही उसके नाक से बहुत खून भी बह रहा था. बेटी को ऐसी हालत में देख परिवार वाले तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
मामले के बाद में परिवार वालों को घर से एक इंजेक्शन मिला था, जिसके बाद में परिवार वालों ने पुलिस वालों को पूरी घटना की जानकारी दी. पुलिस ने आरोपी को पकड़ के पूछताछ की, जिसके बाद में उसने कबूल किया कि काजल को जहरीला इंजेक्शन देकर उसकी जान ली है. आरोपी को गिरफ्तार कर तीन दिन की पुलिस रिमांड में लिया गया है. मौत के असल कारणों को पता लगाने के लिए शव को विसरा जांच के लिए भेजा गया है.
ये भी पढ़ें: बढ़ते दबाव और ऊर्जा संकट के बीच भारत उठा रहा बड़ा कदम; फैसले से चीन के छूटेंगे पसीने
