यूपी के संभल में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. संभल में मोबिल-टायर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. कई दमकल गाड़ियां आग को काबू करने में जुटी है.
सुबह 4:30 बजे लगी आग
संभल में मोबिल बनाने और टायर गलाने वाली एक फैक्ट्री में रविवार सुबह करीब 4:30 बजे भीषण आग लग गई. इस अग्निकांड ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया. घटना चंदौसी तहसील के बनियाठेर थाना क्षेत्र में गुमथल रोड स्थित नेशनल हाईवे के पास जीरो पॉइंट की बताई जा रही है. आग के कारण चारों ओर अफरा-तफरी मची हुई है. कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं. आग की तीव्रता इतनी ज्यादा है कि इसे काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं. आग बुझने के बाद ही नुकसान और कारणों का आकलन हो सकेगा.
आसमान में धुएं का गुबार
आग इतनी भीषण है कि इसका काला धुआं करीब पांच किलोमीटर दूर से भी आसमान में उठता हुआ नजर आ रहा है। आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, यह फैक्ट्री चंदौसी निवासी नितिन अग्रवाल की बताई जा रही है। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकल आए. पुलिस ने आसपास के सभी रास्ते बंद किए, भीड़ को रोक दिया है.
फायर बिग्रेड की कई दमकल गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुटी
बताया जा रहा है कि ये आग टायरों के ढेर में लगी. फायर बिग्रेड की कई दमकल गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुटी हैं. बता दें कि मोविल ऑयल फैक्ट्री में पहले भी आग लग चुकी है. ये मामला बनियाठेर थाना इलाके के गुमथल रोड है. सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस ने फैक्ट्री की ओर जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया है. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ नही जुटे, इसके लिए पुलिस निगरानी कर रही है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. लगभग एक बीघा क्षेत्र में फैली इस फैक्ट्री में मोबिल बनाने के साथ-साथ टायर गलाने का काम किया जाता है. कई दमकल की गाड़ियों को आसपास के जिलों से भी मंगाया गया है.
