उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है. एक तरफ जहां लोगों को मानसून आने के आसार दिखाई दे रहे थे. तो वहीं, मौसम विभाग ने इस हफ्ते मानसून आने की संभावना न के बराबर बताई है. एक बार फिर मौसम विभाग ने लू चलने की संभावना जताई है. गर्मी का प्रकोप दोबारा देखने को मिल सकता है. यानी की एक हफ्ते तक मानसून आने की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है.
बता दें कि यूपी के तराई क्षेत्र में हल्का आंधी तूफान और बारिश देखने को मिल सकता है. इसके अलावा मध्यांचल और बुंदेलखंड में गर्मी में इजाफा देखने को मिलेगा. हर जगह मौसम का अलग रूप देखने को मिल सकता है. कहीं पर तेज बारिश होगी. तो वहीं, कई जगहों पर छिटपुट बारिश और उमस का प्रकोप लोगों को झेलना पड़ सकता है.
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून दक्षिण पश्चिम आगे की ओर बढ़ रहा है. हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसकी वजह से प्री-मानसून बारिश का सामना लोगों को करना पड़ रहा है. IMD ने यूपी में इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, इटावा, औरेया, जालौन, महोबा, हमीरपुर, झांसी और ललितपुर में गरज चमक वाली बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है. मानसून हालांकि, बिहार के बार्डर तक पहुंच चुका है. जल्द ही झारखंड और यूपी में इसकी एंट्री हो सकती है.
अल नीनो का पड़ेगा बुरा असर
बता दें कि मौसम विभाग का कहना है कि इस साल प्रशांत महासागर में अलनीनो के संकेत दिखाई दे रहे हैं. इसी वजह से मानूसन पहले के मुताबिक कमजोर हो गया है. पहले के मुताबिक इस साल का मानसून थोड़ा कमजोर होगा. किसानों के लिए यह खबर थोड़ी चिंताजनक है.
लू के संकट को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियों की भी बढ़ा दिया है. यानी की अब स्कूल 25 जून से खुलेंगे. हालांकि, स्कूलों में बच्चों को परेशानी न हो और किसी भी तरीके की शैक्षणिक परेशानी का सामना न करना पड़े, इसी कारण से 22 जून से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए.
ये भी पढ़ें: गरज-चमक के साथ बारिश! दिल्ली में लोगों को कब तक गर्मी से राहत? जानें IMD की भविष्यवाणी
