Delhi-Dehradun expressway inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया है. इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘आज दिल्ली, देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के साथ. इस प्रगति में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ी है.’

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं. उन्होंने आज यानी 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया है. यह परियोजना 13,000 करोड़ रुपए की लागत से पूरी हुई है. इस एक्सप्रेसवे का सीधा उद्देश्य राजधानी दिल्ली से देहरादून के बीच के सफर को आसान बनाना और कम समय में पूरा करवाना है. इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है.
मुख्यमंत्री धामी रहे मौजूद
आपको बता दें कि इस एक्सप्रेसवे में कई सुविधाएं दी गई हैं. इस परियोजना में एशिया का सबसे लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर भी शामिल है. प्रधानमंत्री ने एक खास एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करके एक भारी जनसभा को भी संबोधित किया है. इस खास मौके पर उनके साथ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे हैं.
PM मोदी ने जनसभा को किया संबोधित
प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘आज दिल्ली, देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के साथ. इस प्रगति में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ी है.’ उन्होंने कहा कि आपको याद होगा बाबा केदार के दर्शन के बाद, मेरे मुंह से अनायास निकला था कि इस शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा. मुझे बहुत खुशी है कि डबल इंजन सरकार की नीतियां और उत्तराखंड के लोगों के परिश्रम से ये युवा राज्य विकास के नए आयाम जोड़ रहा है.
काफी खास है यह एक्सप्रेसवे
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की मदद से दिल्ली से देहरादून तक की दूरी तय करने में समय की काफी बचत होगी. यह लगभग 210 किमी लंबा एक्सप्रेसवे यह दूरी सिर्फ 2.5 घंटों से 3 घंटों में पूरी करवा देगा. इस एक्सप्रेसवे में एशिया का सबसे लंबा 12 किलोमीटर का एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर और 340 मीटर लंबी सुरंग भी मौजूद है. इस परियोजना का निर्माण लगभग 13,000 रुपए की लागत के साथ हुआ है.
