पंजाब पुलिस के पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर और उनके करीबियों के ठिकानों पर रविवार को ED ने छापेमारी की है. इस कार्रवाई में पंजाब और चंडीगढ़ में कुल 11 ठिकानों के ऊपर छापेमारी की है.

पंजाब पूर्व DIG पर ED की छापेमारी
ED ने मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस के पूर्व DIG और उनके करीबी लोगों के ठिकानों पर छापेमारी करना शुरू किया है. विभाग ने पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर और उनके करीबियों के ठिकानों पर रविवार को छापेमारी की. यह पूरी कार्रवाई ‘धन शोधन निवारण अधिनियम’ (PMLA), 2002 के तहत की गई है.
रिश्वत मांगने का था आरोप
आपको बता दें कि चंडीगढ़ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) और CBI ने हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी. भुल्लर के ऊपर इस दौरान आरोप लगाया गया कि उन्होंने एक आपराधिक मामले को निपटाने के लिए किसी बिचौलिए के जरिए बड़ी मात्रा में रिश्वत मांगी थी. जिसके बाद उनके ऊपर जांच शुरू की गई. जांच के दौरान उनके पास उनकी आय से ज्यादा संपत्ति होने का भी पता लगा है.
11 जगहों पर की गई छापेमारी
इस दौरान ED ने भुल्लर और उनके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की है. आपको बता दें कि इस कार्रवाई के दौरान ED ने पंजाब और चंडीगढ़ में कुल 11 ठिकानों के ऊपर छापेमारी की है. ED ने यह कार्रवाई PMLA की धारा 17 के तहत की है. इस कार्रवाई के दौरान ED ने चंडीगढ़ में 2 ठिकानों पर, पटियाला में 2 जगहों पर, लुधियाना में 5 जगहों पर और नाभा और जालंधर में भी 1-1 जगह पर छापेमारी की है.
क्या है पूरा मामला?
कार्रवाई के दौरान ED यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि भ्रष्टाचार से कमाए पैसों को कहां और कैसे निवेश किया गया है. आपको बता दें कि पिछले साल 11 अक्टूबर को स्क्रैप डीलर आकाश बट्टा ने DIG हरचरण सिंह के खिलाफ CBI के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद CBI ने 5 लाख रुपए की रिश्वत के साथ भुल्लर को गिरफ्तार किया था. अब भुल्लर के ऊपर ED की रेड जारी है.
यह भी पढ़ें- केक काटने के दौरान की थी 3 हत्या! पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया आरोपी; कार्रवाई के दौरान पैर में लगी गोली
