वायरल गर्ल मोनालिसा भोंसले ने हाल ही में अपने बार्यफ्रेंड से शादी कर ली थी, जिसके बाद से चारों तरफ उन्हीं की चर्चा हो रही है. दरअसल, मोनालिसा ने अपनी फैमली के विरोध में जाकर शादी की है. फरमान खान एक मुस्लिम परिवार से आते हैं. वहीं, मोनालिसा एक हिंदू परिवार से आती है. लोगों का कहना हैं कि वह लव-जिहाद का शिकार हुई है. उनकी शादी एक सोची समझी साजिश है.
सनोज मिश्रा ने की जांच की मांग
इसी बीच एक और खबर सामने आ रही है. दरअसल, मोनालिसा को मूवी देने वाले डॉयरेक्टर सनोज मिश्रा ने शादी को लेकर कई बड़े सवाल किए है. उनका कहना हैं कि यह कोई मामूली विवाह नहीं बल्कि एक बड़ी सोची समझी साजिश है. उन्हें कहा हैं कि इसमें PFI शामिल है, जो कि सनातन धर्म को बदनाम करने के लिए ऐसा कर रहा है.
PFI का हाथ शादी में
साथ ही सनोज मिश्रा ने शादी पर सवाल उठाते हुए, हर पहलु से जांच करने की बात कही है. इसके अलावा सरकार से मामले में हस्तक्षेप करने के लिए कहा है. मोनालिसा की शादी जिस तरीके से बड़ी सुरक्षा और आयोजन के साथ की गई है, वह काफी संदेह पैदा करने वाला है. मामले की हर एंगल से जांच होनी चाहिए, ताकि समय रहते किसी भी बड़ी चीज को होने से बचाया जा सके.
उन्होंने इस टॉपिक पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने की बात भी कही है. वह उनसे मिलकर पूरा मामला समझाने और जांच की मांग करेंगे. यह पूरा लवजिहाद का मामला है.
बता दें कि मोनालिसा 6 महीने से फरमान खान को डेट कर रही थी, जिसके बाद दोनों ने केरल के एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज में शादी कर ली है. बता दें कि मोनालिसा केवल 18 साल ही है. साथ ही उन्होंने अपने माता पिता के विरोध में जाकर फरमान खान से शादी की है. उनकी मां ने हाल ही में एक इनटरव्यू में कहा था कि उनकी बेटी से उनकी काफी दिनों से बात नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें: गौर सिटी-2 में बड़ा हादसा: 12वीं मंजिल से गिरकर 3 साल के बच्चे की मौत
