हरियाणा के सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर दिल्ली जा रहा एक ट्रक पलट गया. जिसके बाद दर्जनों वाहन आपस में टकरा गए. 4 क्रेनों की मदद से ट्रक को हाईवे से हटाकर ट्रैफिक को क्लियर कराया गया.
नेशनल हाईवे-44 पर भीषण सड़क हादसा
हरियाणा के सोनीपत में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 पर गन्नौर फ्लाईओवर पर यह हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर पर घने कोहरे के कारण दर्जनों वाहन आपस में टकरा गए. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. बताया जा रहा है कि दिल्ली वाले लेन पर एक ट्रक अचानक पलट गया था.
दर्जनों वाहन आपस में टकरा गए
जानकारी के मुताबिक दिल्ली जाने वाले लेन पर एक ट्रक पलट गया था, जिसके बाद कोहरे के कारण कई वाहन उसके पीछे टकराते चलते गए. बता दें कि दर्जनों वाहन इस दौरान आपस में टकरा गए. इस कारण हाईवे पर लंबा जाम भी लग गया. हादसे की जानकार मिलते ही औद्योगिक थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए और 4 क्रेनों की मदद से वाहनों को हटवाया.
अचानक पलट गया था ट्रक
बताया जा रहा है कि लगभग 3 घंटों की मशक्कत के बाद वाहनों को हटाया गया. जिसके बाद ट्रैफिक को खोला गया. इस हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली की तरफ जाने वाला एक ट्रक अचानक से पलट गया था, जिसके कारण यह पूरा हादसा हुआ है. इस हादसे में कई गाड़ियां एक-दूसरे में घुस गईं.
कई गाड़ियों में हुआ नुकसान
जानकारी के मुताबिक हादसे में कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है. हादसे में ट्रक ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं. घंटों तक फंसे रहने वाले वाहन चालक काफी परेशान नजर आए. ट्रैफिक जाम के कारण सर्विस लेन से वाहनों को डायवर्ट करके निकाला गया. मामले में जानकारी देते हुए पुलिस प्रेस प्रवक्ता रविंदर कुमार ने बताया कि 4 क्रेनों की मदद से पलटे हुए ट्रक को हाईवे से हटाकर हाईवे पर वाहनों का आवागमन शुरू कराया गया.
यह भी पढे़ं- ‘जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’, मुख्यमंत्री ने हलद्वानी में किया रक्षा मंत्री का स्वागत; भारी संख्या में पहुंचे लोग
