Monsoon Rain: उत्तर प्रदेश में आज, 18 जुलाई 2026 को मॉनसून रफ्तार पकड़ रहा है, जिससे कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. अगर आप घर से बाहर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको पहले मौसम अपडेट जरूर देख लेना चाहिए. उत्तर प्रदेश में आज जबरदस्त बारिश होने वाली है. इसके साथ ही आंधी भी आएगी. मौसम विभाग के मुताबिक, आज आसमान में बादल छाए रहेंगे. सुबह या दोपहर के समय कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. हालांकि, हवा में नमी अधिक होने के कारण बारिश के बाद भी उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है.जानिए आपके शहर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?
यूपी का मौसम कैसा है?
प्रदेश में भीषण उमस और गर्मी झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है.भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 18 जुलाई से प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता बढ़ने वाली है. ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बौछारें पड़ेंगी. वहीं पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि आज यहां के कुछ हिस्सों में उमस भरी स्थिति भी बनी रह सकती है. इसके अलावा पूरे प्रदेश में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है.
इन जिलों के लिए बारिश-तूफान का अलर्ट
गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फर नगर, सहारनपुर, गाजियाबाद, बरेली, बिजनौर, सीतापुर, अयोध्या, बहराइच, मोरादाबाद, आगरा, मथुरा, कानपुर, आजमगढ़, पीलीभीत, अमेठी, सोनभद्र, देवरिया, बलिया, कुशीनगर, बलिया, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और गोरखपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी. वहीं, लखनऊ में 18 जुलाई को लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
मेघगर्जन और बिजली गिरने का अलर्ट
यूपी के एक बड़े हिस्से में बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, 18 जुलाई की सुबह से लेकर 19 जुलाई की सुबह तक उत्तर प्रदेश के बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर,संत कबीर नगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर में बारिश का अलर्ट है.
गाइडलाइन जारी
मौसम विभाग ने भारी बारिश और बिजली के प्रभाव से बचने के लिए गाइडलाइन जारी की है. भारी बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव और सड़कों पर फिसलन हो सकती है. इसलिए वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें.जब बिजली कड़क रही हो या बादल गरज रहे हों तो खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे या जलस्रोतों (जैसे तालाब, पोखर) के पास जाने से बचें. सुरक्षित पक्के मकानों या घरों के अंदर रहें. किसान भाइयों को सलाह दी गई है कि जिन खेतों में पानी जमा होने की संभावना है वहां से जल निकासी (पानी निकालने) का तुरंत प्रबंध करें.
ये भी पढ़ें: हरियाणा में सनसनी! दोस्त ने ही की हत्या, अस्पताल छोड़ हुआ फरार
