UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में 23 जुलाई 2026 को मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा. यूपी में भी आज भी बादल बरसने वाले हैं. मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. तापमान की बात करें तो आज अधिकतम लगभग 33°C और न्यूनतम 27°C के आसपास रहने की संभावना है.बारिश के दौरान हवा की रफ्तार 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है.अगर आप घर से बाहर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको पहले मौसम अपडेट जरूर देख लेना चाहिए. उत्तर प्रदेश में आज जबरदस्त बारिश होने वाली है. इसके साथ ही आंधी भी आएगी. जानिए आपके शहर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?
यूपी का मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 23 जुलाई को मेरठ, मथुरा, आगरा, चित्रकूट, बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर, बदायूं, सीतापुर, बाराबंकी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झासी, ललितपुर, गोरखपुर और प्रयागराज के आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. वहीं, लखनऊ में कल यानी 23 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य व बुंदेलखंड क्षेत्र का हाल जानें
पश्चिमी यूपी की बात करें तो आज मेरठ, मथुरा, आगरा और बदायूं जैसे जिलों में तेज बारिश के आसार हैं. पश्चिमी यूपी के बाद बात करें तो मध्य और बुंदेलखंड इलाके की तो कानपुर, सीतापुर, बाराबंकी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झाँसी और ललितपुर में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है.पूर्वी यूपी में मौसम विभाग का अलर्ट जारी है. गोरखपुर, प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा, सोनभद्र और मिर्जापुर में भारी बारिश के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है.
आने वाले दिनों का मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि 23 और 24 जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में व्यापक बारिश हो सकती है. जबकि, 26 और 27 जुलाई को भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है. अब अगर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो यूपी के इस हिस्से में 25 और 27 जुलाई तक बारिश दौर जारी रहेगा.
सतर्कता
IMD के अनुसार, कुछ स्थानों पर आंधी और वज्रपात की भी आशंका है, इसलिए खुले में रहने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें. भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। यात्रा पर निकलने से पहले स्थानीय समाचार और रास्तों की स्थिति जरूर जांच लें.
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी का पेपर लीक,जांच के बाद दो विषयों की परीक्षाएं रद्द,आरोपी प्रोफेसर पर 7 साल का बैन
