UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मानसून सक्रिय है, जिससे पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. नोएडामें आज आसमान में मुख्य रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 36°C व न्यूनतम तापमान 30°C रहने का अनुमान है. दिन के समय बारिश की संभावना 25% है.
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
6 जुलाई को इन जिलों में तेज हवाएं, बारिश के आसार हैं. देवरिया, मऊ, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, बरेली, पीलीभीत, बहराइच और श्रावस्ती में भारी बारिश की चेतावनी है. राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
यहां होगी भीषण बारिश, अलर्ट जारी
IMC ने मेरठ, अमरोहा, बिजनौर,हापुड़, मुरादाबाद, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, ओरैया, इटावा, कन्नौज, हरदोई, उन्नाव, कानपुर में भी भीषण बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.
इन जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने गौतमबुद्ध नगर, शामली, शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, जौनपुर, कौशांबी सहित यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट है.
आने वाले दिनों का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, 8 और 9 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है.
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून सक्रिय रहने के बावजूद हर जिले में एक जैसी स्थिति नहीं रहती.कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के बाद भी उमस बनी रह सकती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में बादलों के कारण तापमान अपेक्षाकृत कम रह सकता है. ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों और स्थानीय अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बड़ों की गलती की सजा बच्चों को नहीं, जिम्मेदारी से नहीं भाग सकते माता-पिता!
