नेचुरल गैस की सप्लाई पर लगाया जाने वाला इमरजेंसी कंट्रोल वापस ले लिया गया है. बता दें कि केंद्र सरकार ने मार्च महीने में घरों में सप्लाई की जाने वाली प्राकृतिक गैस पर नियंत्रण लगाया था. हालांकि, अब यह वापस ले लिया गया है. सरकार के पास कुछ दिन पहले किस घर में कितनी प्राकृतिक गैस सप्लाई जाएगी इसका अधिकार था, लेकिन अब ऐसा नहीं है.
क्यों लगाया गया था कंट्रोल
दरअसल, उस समय प्राकृतिक गैस की उपलब्धता और आपूर्ति पहले की तुलना में काफी कम थी. संभावना थी कि आने वाले समय में आम लोगों के लिए भारी संकट पैदा हो सकता था. हालांकि, अब के हालात देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस इमरजेंसी कंट्रोल को बनाए रखने की कोई आवश्यकता नहीं है. अभी के समय में कंट्रोल लगाए रखने की कोई जरूरत नहीं है. पहले की तरह अब गैस की सप्लाई और वितरण किया जाएगा.
इस कंट्रोल को लगाने की पीछे की वजह ही बात करें, तो अमेरिका और ईरान के बीच में होर्मुज बंद हो गया था. इसी कारण से दुनियाभर में उत्पादों की कमी हो गई थी. आयात-निर्यात पूरी तरीके से ठप हो चुका था. स्थिति सामान्य होने की संभावना कम लग रही थी. इसी वजह से सरकार ने आने वाले समय में किसी तरीके का संकट पैदा न हो. इसी स्थिति को देखते हुए कंट्रोल लगा दिया था.
अब लेकिन अमेरिका और ईरान के बीच में 60 दिनों का समझौता है. फाइनल बातचीत की जा रही है. अगर दोनों पक्षों के बीच में बातचीत सही रही, तो वापस से पहले जैसे सामान्य हालात हो जाएंगे.
ये भी पढ़ें: दान चोरी विवाद के बाद आज राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक, जानिए क्या होंगे प्रमुख एजेंडे, इस्तीफों पर लगेगी मुहर!
