Uttarakhand Cabinet Expansion: उत्तराखंड में नवरात्रि के पावन मौके पर आज कैबिनेट विस्तार हो गया है. करीब दो साल से चल रही अटकलों को आज विराम मिल गया.
Uttarakhand Cabinet Expansion: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार आज अपना कैबिनेट विस्तार हो गया है. प्रदेश में आज 5 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है. आज नवरात्रि के दूसरे दिन शुक्रवार को लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई है. राज्यपाल के साथ CM धामी मौजूद रहे हैं. विधानसभा चुनाव से एक साल पहले कैबिनेट विस्तार को एक गहरा संदेश माना जा रहा है. आगे पढ़ें कि किन विधायकों को आज मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है.
किन-किन विधायकों ने ली शपथ?
उत्तराखंड कैबिनेट का विस्तार हो गया है. 5 नए विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया गया है. अभी हाल ही में कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन और प्रेम चंद अग्रवाल के इस्तीफा देने से कैबिनेट में कुल 5 सीटें खाली हो गईं थी. इसमें 5 विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया गया है. खजान दास (देहरादून), मदन कौशिक (हरिद्वार), प्रदीप बत्रा (रुड़की), भरत चौधरी (रुद्रप्रयाग) और राम सिंह कैड़ा (नैनीताल) से को मौका मिला है. सभी ने 20 मार्च को राजभवन में मंत्री पद की शपथ ले ली है.
लंबे समय से चल रही थीं कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं
प्रदेश में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं थीं. राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ कैबिनेट विस्तार पर कई दौर की वार्ता हो चुकी हैं. सरकार व संगठन के बीच कैबिनेट विस्तार के लिए होमवर्क पूरा होने के बाद इसके लिए नवरात्र का शुभ मुहूर्त चुना गया.
CM धामी का राजनीतिक मास्टर स्ट्रोक
नवरात्रि के दौरान उत्तराखंड मंत्रिमंडल विस्तार को सीएम धामी का राजनीतिक मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है. इस फैसले से न सिर्फ मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलों पर विराम लगाया है, बल्कि संगठन और सरकार के भीतर संतुलन साधने की भी कोशिश है.
