उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत के पीए रह चुके CS जीना के घर ED ने छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि इस दौरान जीना के घर से 32 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं. इसके साथ ही परिवार के दूसरे सदस्यों के खातों में 52 लाख रुपये मिले हैं. जिन्हें फ्रीज कर दिया गया है. साथ ही बड़ी मात्र में सोना और घड़ियाँ बरामद हुई हैं.

उत्तराखण्ड की राजनीति अचानक तेज हो गई है. उत्तराखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. आपको बता दें कि ईडी ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) परीक्षा धांधली में राज्य के पूर्व सीएम हरीश रावत के निजी सहायक (PA) चंदन सिंह जीना के घर छापा मारा है. इस छापेमारी के दौरान ईडी को घर से लगभग 32 लाख रुपये नकदी, 12 लग्जरी घड़ियां और 200 ग्राम से ज्यादा सोना भी मिला है. बताया जा रहा है कि जीना और उनके परिवार के खातों में 52 लाख रुपये का बैलेंस भी फ्रीज किया है. जानकारी के मुताबिक संपत्ति की कुल कीमत 1.28 करोड़ आंकी गई है।
पूर्व CM के रह चुके PA
आपको बता दें कि चंदन सिंह जीना साल 2014 से साल 2017 तक पूर्व CM हरीश रावत के OSD भी रह चुके हैं. ईडी ने जीना का मोबाइल भी कब्जे में लिया है। जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ने UKSSSC की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (VPDO) परीक्षा 2016 में हुई धांधली की जांच पहले शुरू की थी. जिसके बाद में इसे साल 2023 में एसटीएफ को सौंप दिया गया था. बताया जा रहा है कि इस मामले में पूर्व अध्यक्ष, सचिव और परीक्षा नियंत्रक को एसटीएफ गिरफ्तार कर चुकी है.
घर के बरामद हुई कई चीजें
मामले की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर ED ने भी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की. जांच करते हुए इसी मामले में ईडी ने छापेमारी की. CS जीना के घर छापेमारी के दौरान तलाशी में 32 लाख रुपये की नकदी, लगभग 200.5 ग्राम सोना, जिसमें 13 सोने के सिक्के, 7 सोने की चेन और 12 महंगे ब्रांड की घड़ियां मिली हैं. बताया जा रहा है कि जीना की कुल संपत्ति 1.28 लाख रुपये आंकी गई है. जीना और परिवार के दूसरे सदस्यों के खातों में 52.16 लाख रुपये मिले हैं. इसके अलावा जांच में सामने आया है कि बड़ी रकम जीना ने कैश में खर्च की है. इनका कोई स्रोत नहीं मिला है. फिलहाल लगातार जांच जारी है.
