जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां सोमवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस घटना में 21 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई और 31 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

जम्मू-कश्मीर में पलटी बस
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. रामनगर इलाके में आज सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. इस घटना में 21 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर इलाके में हुई है.
21 लोगों की मौके पर मौत
जानकारी के मुताबिक रामनगर इलाके के खगोट क्षेत्र में एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसके बाद इस घटना में 21 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इसके अलावा लगभग 31 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर सामने आई है. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंच गया और राहत-बचाव कार्यों को शुरू किया गया.
प्रशासन ने शुरू किया राहत-बचाव कार्य
घटना की जानकारी के बाद मौके पर कई एम्बुलेंस को भेजा गया और घायलों को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया. इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है. घटना के बाद स्थानीय लोग और बचाव दल लगातार मौके पर राहत बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं. इस घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी गहरी दुख जताया है. उन्होंने दुख जताते हुए बचाव कार्यों की जानकारी भी साझी की है.
केंद्रीय मंत्री ने जताया दुख
डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने ऊधमपुर के डिप्टी कमिश्नर से बात की है. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उधमपुर से DC से बात करके गांव कनोत के पास हुए एक दुखद हादसे की जानकारी मिली है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर राहत और बचाव कार्यों को तुरंत शुरू कर दिया गया. इस हादसे के बाद स्थानीय यातायात भी प्रभावित हुआ हालांकि पुलिस ने आसपास के इलाकों में यातायात को डायवर्ट कर दिया.
यह भी पढे़ं- कोलकाता डिप्टी कमिश्नर पर ED का एक्शन! अधिकारियों ने की घर पर छापेमारी; सिंडिकेट रैकेट और रंगदारी से जुड़ा है मामला
