बिहार के नालंदा में हैवानियत की हद पार करने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर एक पति ने अपनी पत्नी की छाती पर बैठ उसकी सिलबट्टे से मार-मार कर हत्या कर दी. पति ने मानवता की सारी हदें पार तब कर दी, पत्नी की छटपटाने वाली हालत को देख कर भी वह नहीं रुका. आरोपी पति ने छाती पर ही बैठ उसके सिर पर भी जोरदार हमला किया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. पूरे मामले का खुलासा दंपति के बेटे ने किया है.
दरअसल, 11 वर्षीय पुत्र कृश ने बताया कि घर में पिता(लालू) की बहन की शादी की तैयारियां चल रही थी. सभी लोग पूजा करने के लिए मंदिर गए हुए थे. मां भी उन्हीं सदस्यों के संग में चली गई थी. रविवार के दिन मां जब शाम के समय घर लौटी तो पिता मां से गाली गलौज करने लगे. मां के गाली देने से मना करने पर पिता गुस्सा हो गए और मारने लगे. डर के मारे वह पड़ोसी के घर में चली गई. पिता ने लेकिन वहां भी मां को घर से निकालकर बाल पकड़कर कर पीटा.
ग्रामीणों ने आगे की जानकारी देते हुए बताया कि बाल खींच के बाहर लाने और पिटाई करने के कारण मृतका(सुमंती देवी) बेहोश हो गई. ऐसी हालत में भी वह पीछे नहीं हटा और छाती पर बैठ सिलबट्टे से कई प्रहार किए, जिसकी वजह से उसकी हालत काफी बुरी हो गई. हालांकि, उसके बाद उसने उसी सिलबट्टे से सुमंती देवी के सिर पर प्रहार किया. मामले की जानकारी पुलिस की दी गई, जिसके बाद में सामने आया कि आरोपी पूरे समय गांजे के नशे में रहता था. वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि उनके इलाके में सभी प्रतिबंधित नशीली चीजें बेची जा रही है. कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी. वहीं, बेचने वाले को शिकायत करने वाले का पता लगता तो वह उसे भी धमकाता था. हालांकि, पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: क्लासरूम से निकला झगड़ा! 8वीं के छात्र ने विवाद के दौरान आंख में घोंपा कंपास; घायल की आंख का हुआ ऑपरेशन
