गुजरात के अहमदाबाद में 8वीं के छात्रों में विवाद हो गया. इस दौरान एक छात्र ने दूसरे की आंख में कंपास घोंपकर उसे घायल कर दिया. घायल छात्र की आंख का ऑपरेशन किया गया है.

8वीं के छात्रों के बीच विवाद
गुजरात के अहमदाबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. अहमदाबाद नगर निगम के इसनपुर पब्लिक स्कूल में छात्रों के बीच विवाद सारी हदों को पार करते हुए खूनी झगड़े में बदल गया. जानकारी के मुतबाकि 8वीं कक्षा के छात्रों में हुई मारपीट के दौरान एक छात्र ने दूसरे छात्र की आंख में कंपास घोंप दिया. इस हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ है.
आंख में घोंप दिया चाकू
जानकारी के मुताबिक स्कूल में मारपीट के दौरान एक छात्र ने दूसरे छात्र की आंख में कंपास घोंप दिया, जिससे छात्र की आंख जख्मी हो गई. हमले के बाद छात्र को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया. घायल छात्र की आंख का ऑपरेशन किया गया है. पुलिस ने इस मामले में जांच को शुरू कर दिया है. जानकारी के मुताबिक घायल छात्र की उम्र 14 साल है. हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ है.
घायल की आंख का हुआ ऑपरेशन
हमले के बाद तुरंत ही स्कूल में मौजूद शिक्षक घायल छात्र को अस्पताल ले गए. जिसके बाद छात्रा की आंख का ऑपरेशन किया गया है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इसनपुर पब्लिक स्कूल के इंचार्ज प्रिंसिपल लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि 20 अप्रैल को 6वीं से लेकर 8वीं कक्षा के बच्चों का सामाजिक विज्ञान का पेपर था. 11 बजे पेपर पूरा होने के बाद छात्र क्लास से बाहर निकल रहे थे.
छात्र हो गया अस्पताल से डिस्चार्ज
लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि क्लास से बाहर निकलते समय किसी बात को लेकर 2 छात्रों के बीच कहासुनी हो गई. जिसके बाद एक छात्र ने कंपास से हमला कर दिया. घायल छात्र की आंख का ऑपरेशन किया गया है. हालांकि घायल को ऑपरेशन के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, लेकिन एक हफ्ते बाद फिर जांच के लिए बुलाया गया है. फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.
यह भी पढे़ं- ‘पीएम मोदी आतंकवादी हैं…’, मल्लिकार्जुन के बयान पर EC पहुंची बीजेपी; दर्ज कराई शिकायत
