उत्तर प्रदेश के IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही ने अपने तकनीकी इस्तीफे को आधिकारिक तौर पर वापस ले लिया है. हालांकि इस पूरी प्रक्रिया को बेहद गोपनीय रखा गया है.

रिंकू सिंह ने वापस लिया इस्तीफा
उत्तर प्रदेश के 2023 बैच के IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही ने तकनीकी इस्तीफा वापस ले लिया है. आपको बता दें कि उन्होंने 26 मार्च 2026 को राष्ट्रपति और DOPT की इस्तीफा भेजा था जिससे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया था. आपको बता दें कि रिंकू सिंह राही ने बिना काम के वेतन लेने को अनैतिक बताते हुए इस तरह का कदम उठाया था. हालांकि अब उन्होंने अपना इस्तीफा आधिकारिक तौर पर वापस ले लिया है.
26 मार्च को दिया था इस्तीफा
रिंकू सिंह राही ने 26 मार्च को इस्तीफा दिया था और 30 मार्च को उनका इस्तीफा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. सोशल मीडिया पर इस्तीफा वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश की ब्यूरोकेसी में हड़कंप मच गया था. हालांकि आपको बता दें कि अब उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. इस पूरी प्रक्रिया को बेहद गोपनीय रखा गया है. सूत्रों की मानें तो यह मामला अभी उच्च स्तर पर लंबित है.
राजस्व परिषद से अटैच थे रिंकू
सरकार के द्वारा औपचारिक अनुमति मिलने के बाद ही उनकी बहाली और नई तैनाती से संबंधित आदेश जारी किया जाएगा. आपको बता दें कि जलाई साल 2025 में शाहजहांपुर में जॉइंट मजिस्ट्रेट रहते हुए वकीलों के साथ हुए विवाद और उठक-बैठक वाले वीडियो के बाद उन्हें पद से हटाया गया था. उस समय से लेकर वे राजस्व परिषद में अटैच थे. राही का कहना था कि उन्हें सैलरी मिल रही है, लेकिन किसी तरह का कोई काम नहीं मिल रहा है.
प्रशासनिक कार्यशैली पर उठाया था सवाल
इसी बात को लेकर उन्होंने ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ का सिद्धांत देते हुए कहा था कि एक ईमानदार अधिकारी के लिए बिना काम के पैसे लेना स्वीकार्य नहीं है. अपने इस्तीफे वाले लेटर में रिंकू ने प्रशासन की कार्यशैली पर बड़ा सवाल उठाया था. हालांकि अब रिंकू सिंह ने अपने इस्तीफे को वापस ले लिया है. फिलहाल इस प्रक्रिया को गोपनीय रखा गया है और सरकार के औपचारिक आदेश के बाद ही उनकी बहाली और नई तैनाती का आदेश जारी होगा.
यह भी पढे़ं- बड़े भाई ने पहनी वर्दी, उसी दिन छोटा भाई शहीद; तिरंगे में लिपटकर घर लौटा पार्थिव शरीर
