बिहार के सीवान में बीजेपी के पूर्व MLC मनोज सिंह के रिश्तेदारों के ऊपर फायरिंग हुई है. इस घटना में उनके भांजे की मौत हो गई, वहीं उनके बहनोई गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

बीजेपी नेता के रिश्तेदारों पर गोलीबारी
बिहार के सीवान से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सीवान में अपराधियों के हौंसले बुलंद दिख रहे हैं. पुलिस का डर जैसे मानो खत्म हो गया है, सीवान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व MLC और वरिष्ठ नेता मनोज सिंह के रिश्तेदारों के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग की घटना हुई है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. जिसके बाद इलाके में लोगों के अंदर खौफ बैठ गया है.
फायरिंग में भांजे की मौत
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना सीवान शहर केस ढाला इलाके में हुई है. गोलीबारी की इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है. आपको बता दें कि सीवान शहर में अपराधियों ने बीजेपी के पूर्व MLC के रिश्तेदारों के ऊपर अंधाधुंध गोलीबारी की, इस घटना में मनोज सिंह के भांजे की मौत हो गई है. वहीं इसी के साथ उनके बहनोई गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
बहनोई की हालत गंभीर
आपको बता दें कि सीवान के ढाला इलाके में पूर्व MLC मनोज सिंह के रिश्तेदारों पर फायरिंग हुई है, इस घटना में मनोज सिंह के भांजे की मौत हो गई है, वहीं इसी के साथ उनके बहनोई गंभीर रूप से घायल हुए हैं. बहनोई की पहचान चंदन सिंह के रूप में की गई है, जिनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक यह घटना रोड रेज के कारण हुई है.
रोड रेज के कारण हुई घटना
बताया जा रहा है कि घटना के पीछे की वजह रोड रेज है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के बहनोई चंदन सिंह अपने बेटे के साथ कार को सड़क के किनारे खड़ी करके किसी का इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार चंदन सिंह की कार से सट गई. चंदन सिंह की कार में इसकी वजह से स्क्रैच आया. इस बात को लेकर चंदन सिंह ने कार चला रहे व्यक्ति को फटकार लगाई. जिसके बाद विवाद आगे बढ़ा गया. घटना में मारे गए व्यक्ति की पहचान मनोज सिंह के भांजे हर्ष के रूप में की गई है. फिलहाल पुलिस ने मामले में केस दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.
यह भी पढे़ं- IPS अजय पाल शर्मा पर गंभीर आरोप, फाल्टा में घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़; CRPF जवानों साथ दी धमकी
