बिहार के सारण जिले में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मृतकों में 2 महिला आर्केस्ट्रा डांसर भी शामिल हैं.

सारण में भीषण सड़क हादसा
बिहार सारण जिले में बुधवार सुबह के समय एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक छपरा शहर में हुए इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, साथ ही 7 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. मृतकों में 2 महिला आर्केस्ट्रा डांसर भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि सभी लोग उत्तर प्रदेश के बलिया से छपरा में एक शादी समारोह में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम करके वापस लौट रहे थे.
वापस लौट रही थी टीम
जानकारी के मुताबिक यह हादसा भगवान थाना क्षेत्र के पीएन सिंह कॉलेज के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि आर्केस्ट्रा टीम पिकअप वाहन से बलिया की तरफ वापस लौट रही थी, इसी दौरान वाहन चालक का अचानक नियंत्रण खो गया. कंट्रोल खोने के कारण गाड़ी सड़क पर पलट गई. वाहन पलटते ही उसमें सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे. इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर गिरे लोगों को कुचल दिया.
4 लोगों की मौके पर मौत
इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं लगभग 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में लगातार घायल लोगों का इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक कुछ घायलों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार होने वाले सभी लोग उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले थे.
पुलिस कर रही मामले की जांच
हादसे में मरने वाले लोगों में 2 महिला आर्केस्ट्रा डांसर भी शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने तुरंत ही राहत बचाव कार्य शुरु कर दिए. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में मुख्य वजह वाहन का अनियंत्रित होना माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- हिंसा में बदला पारिवारिक विवाद! देवर ने की भाभी की गोली मारकर हत्या; एक गंभीर रूप से घायल
